Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
दिलीप कुमार को था एडवांस्ड प्रोस्टेट कैंसर, जानें इस बीमारी के बारे में सबकुछ
अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार की सुबह निधन हो गया। इसी के साथ पूरे देशभर में दुख का सैलाब छा गया। दिलीप कुमार को सांस लेने में काफी समय से दिक्कत हो रही थी, जिसके वजह से बीते 3 से 4 माह में कई मर्तबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इस दफा तबीयत में ज्यादा सुधार नहीं होने की वजह से दिलीप कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

दिलीप कुमार का इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया है कि दिलीप कुमार एडवांस्ड प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे और ये शरीर के बाकी अंगों में फैल गया था। इस वजह उनके प्यूरल कैविटी में पानी भर गया था, जिसे कई बार निकाला भी गया इसके बावजूद उनकी किडनी फेल हो गई थी। आइए जानते है क्या होता है एडवांस्ड प्रोस्टेट कैंसर और इसमें मरीज को किन बातों का विशेष ध्यान रखना होता है।

जानिए क्या होता है एडवांस्ड प्रोस्टेट कैंसर
पुरुषों में यूरिनल ब्लैडर के नीचे के हिस्से में नींबू के आकार का ग्लैंड होता है। इसे प्रोस्टेट ग्लैंड या पीयूष ग्रंथि भी कहते। ये पुरुषों के जननांगों का हिस्सा होता है। जैसे-जैसे पुरूषों की उम्र बढ़ती है, वैसे वैसे इस ग्लैंड का साइज़ भी बढ़ने लगता है। लेकिन जब इस ग्लैंड का साइज़ सामान्य आकार से ज्यादा बढ़ जाए तो सचेत होने की जरुरत होती है।
प्रोस्टेट कैंसर के दो स्टेज होते है, पहला अर्ली स्टेज जिसमें कैंसर का पता करके इसे रेडिएशन, एंड्रोजन डिप्राईवेशन थैरेपी और सर्जरी की मदद से इसका इलाज संभव है। दूसरी एडवांस्ड स्टेज होती है, जिसमें इलाज थोड़ा मुश्किल होता है। इसमें रेडिएशन, एंड्रोजन डिप्राईवेशन थैरेपी और सर्जरी की मदद से बस बेहतर क्वॉलिटी ऑफ लाइफ दी जा सकती है।

क्या है इसके लक्षण
- इसमें पेशाब करने में रुकावट सा महसूस होता है।
- बार-बार यूरीन आना।
- मरीजों को हड्डियों में दर्द, कमर दर्द और फिर कमर में दर्द भी हो सकता है
-इनमें से कोई भी लक्षण प्रोस्टेट कैंसर का स्पेसिफिक लक्षण नहीं है। ये लक्षण कई दूसरी बीमारियों में भी पाए जाते हैं।
- इस कैंसर की वजह से सीमन में भी खून नजर आता है।

किन्हें है ज्यादा खतरा
उम्र बढ़ने के साथ प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना भी बढ़ जाती है। ज्यादातर पुरुषों में 50 की उम्र के बाद प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण नजर आने लगते है। अमूमन प्रोस्टेट कैंसर होने की औसत उम्र 65 साल देखी गई है। 40 से कम उम्र के पुरुषों में दुलर्भ स्थिति में ही प्रोस्टेट कैंसर की संभावना रहती है।

कैसे पहचान कर सकते है प्रोस्टेट कैंसर का
50 साल से ऊपर पुरुषों को PSA (Prostate Specific Antigen) यानी प्रोस्टेट स्पेसिफ़िक एंटीजन का टेस्ट करवाना बहुत ज़रूरी होता है। इसमें ब्लड टेस्ट किया जाता है। अगर PSA की वैल्यू बढ़ गई है तो मतलब प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना होती है।



Click it and Unblock the Notifications