Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
बच्चें को जबरदस्ती खाना खिलाने से हो सकते है ये नुकसान, जाने सही तरीका
खाने के मामले में अक्सर बच्चें बहुत नखरे करते हैं। ऐसे अक्सर हम उनको डांटकर या फिर समझा बुझाकर खाना खिला देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बेमन खाना बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है। एक शोध में यह बात सामने आई है कि ऐसा करने से बच्चे का वजन बेवजह बढ़ जाता है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। खाने के सामान्य व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए यह जरूरी है कि बच्चे खुद तय करें कि वह कितना खाना चाहते है।

निमोनिया का ख़तरा
बच्चे को ज़बरदस्ती खिलाने से उसके कुछ टुकड़े बच्चे के लंग्स में फंस सकते हैं। जिसकी वजह से उन्हें निमोनिया होने का ख़तरा हो सकता है।

चोकिंग
खासतौर पर बहुत छोटे बच्चों के मुंह में ज़बरदस्ती खाना ठूंसा जाता है तो ये ख़तरनाक हो सकता है। इससे वो चोक भी हो सकते हैं। उन्हें ऐसे में खाना निगलने में दिक्कत होती है। खाना उनके गले में फंस सकता है।

खाने से नफ़रत
जब बच्चों को ज़बरदस्ती खाना खिलाया जाता है तो वो उन्हें मानसिक रूप से परेशान करता है। आप जबरदस्ती करेंगे तो उसे उस सब्जी से नफरत हो जाएगी। वो उसे बड़े होकर भी नहीं खा पाएगा। हेल्दी खाने से उसे परहेज़ ही रहेगी।

निगलने की पड़ जाती है आदत
कई बार माएं खाना खिलाते हुए गुस्से में एक-एक चम्मच उसके मुंह में ज़बरदस्ती ठूंस रही हैं ऐसे बच्चा खाना अच्छी तरह से न खाकर उसे निगल जाता है। ऐसे में बच्चे को खाना नहीं चबाने की जगह निगलने की आदत पड़ जाती है। इसके अलावा उसे कब्ज़ रहेगा।

उल्टी और बीमारी
जब मां-बाप बच्चे के मुंह में ज़बरदस्ती खाना डालते हैं तो उनके पास निगलने के अलावा कोई और चारा नहीं होता है। ऐसे में बच्चों को अपच की समस्या हो सकती है। वो उल्टियां करनी शुरू कर देंते हैं। और बीमार पड़ जाते है।

समय के हिसाब से बांट दे मील
छोटे बच्चों को हर तीन से चार घंटे में खिलाना होता है। एक समय फिक्स कर लीजिए। बच्चों को खाने से पहले या दिनभर में जूस या पानी पीते रहने से रोकिए। क्योंकि इससे उनका पेट भरा हुआ रहेगा। कभी-कभी बच्चों को नए खाने का टेस्ट डेवेलप करने में समय लगता है। इसलिए एक साथ सारी हरी सब्जियां खिलाना शुरू मत करिए। धीरे-धीरे नए खाने और सब्जियां इंट्रोड्यूज करिए।



Click it and Unblock the Notifications
