Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
हेल्दी तरीके से करनी है बेकिंग तो अपनाएं ये तरीके
बेकिंग करने का अपना एक अलग ही आनंद होता है। बैटर तैयार करने से लेकर उसे बेक करने और डेकोरेट करने में सारा तनाव छूमंतर हो जाता है। कुछ लोगों के लिए तो बेकिंग उनकी कमजोरी होती है। लेकिन अधिकतर लोग बेकिंग को इसलिए अवॉयड करते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद चीनी और अनहेल्दी कैलोरी हेल्थ पर बुरा असर डालती हैं। ऐसे में लोग अपने वजन को लेकर चिंतित हो जाते हैं। हो सकता है कि आपको भी केक या पेस्ट्री बनाना और उसे खाना अच्छा लगता हो, लेकिन आप अपनी हेल्थ के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप अपनी बेकिंग को हेल्दी बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ हेल्दी बेकिंग आइडियाज के बारे में बता रहे हैं-

मक्खन या तेल को ग्रीक योगर्ट का इस्तेमाल करें
अगर आप अपनी बेकिंग को अधिक हेल्दी बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप ऑयल या बटर की जगह ग्रीक योगर्ट का इस्तेमाल करें। इसमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है। साथ ही इसकी मदद से आपके डेसर्ट में कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा भी बढ़ेगी। आप इसमें प्लेन अनस्वीटन्ड योगर्ट का ऑप्शन चुन सकती है। वहीं ग्रीक योगर्ट का इस्तेमाल करने से डेसर्ट की अधिक क्रीमी कंसिस्टेंसी होगी। आप एक कप खट्टी क्रीम की जगह एक कप ग्रीक योगर्ट इस्तेमाल कर सकती हैं। इसी तरह एक कप बटर की जगह आधा कप बटर और आधा कप ग्रीक योगर्ट को यूज करें।

आटे को करें स्विच
बेकिंग के दौरान हम मैदा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप बेकिंग को अधिक हेेल्दी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप मैदे की मात्रा को आधा कर दें और उसके स्थान पर गेंहू के आटे का इस्तेमाल करें। इससे आपके बेकिंग आइटम में फाइबर, बी विटामिन, पोटेशियम और आयरन जैसे अधिक पोषक तत्व भी एड हो जाएंगे। आप इस तरह के मिश्रण से मफिन आदि बना सकते हैं।

डार्क चॉकलेट का चुनें ऑप्शन
अगर आप बेकिंग के दौरान किसी ऐसी रेसिपी को तैयार कर रहे हैं, जिसमें आपको चॉकलेट की जरूरत है तो आप मिल्क चॉकलेट के बजाय डार्क चॉकलेट को चुनें। इससे आपको टेस्ट अधिक मिलेगा, जबकि शुगर कम होगी। मसलन, चॉकलेट चिप तैयार करते समय आप डार्क चॉकलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनोइड्स होते हैं। फ्लेवोनोइड्स एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

रिफाइंड स्वीट्स की जगह फल
अगर आप बेकिंग कर रहे हैं तो ऐसे में आप रिफाइंड स्वीट्स की जगह फलों का इस्तेमाल करने की कोशिश करें। फलों में नेचुरल शुगर होती है जो ना केवल टेस्ट को एन्हॉन्स करती है। इसके अलावा, इससे आपको फाइबर और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। आप बेकिंग के दौरान सेब और केले का इस्तेमाल करने पर विचार करें।

हेल्दी हो आइसिंग
अगर आपके केक को बेक किया है तो उसके बाद आइसिंग करने के लिए आप अपेक्षाकृत हेल्दी ऑप्शन चुन सकते हैं। मसलन केक टॉपिंग के लिए आप बटर आइसिंग के बजाय ग्लैस आइसिंग का इस्तेमाल करें। या फिर आइसिंग शुगर से लाइट स्प्रिंकल करके बेकिंग को फाइनल टच दें। इस तरह आप अधिक हेल्दी तरीके से अपने केक को बेक कर पाएंगे।

अपनाएं यह आसान ट्रिक
अगर आपको बेकिंग का बहुत अधिक शौक है, लेकिन आप अपनी हेल्थ के साथ भी समझौता नहीं करना चाहते हैं तो ऐसे में इस ट्रिक की मदद लें। मसलन, आप किसी भी प्रोडक्ट के मिनी वर्जन को बनाएं। इससे आपको टेस्ट भी मिल जाएगा और आपकी बेकिंग की इच्छा भी पूरी होगी। लेकिन आपको अपने कैलोरी काउंट से समझौता नहीं करना पड़ेगा और ना ही आप ओवर ईटिंग करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
