Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
Covid Fact Check: फिटकरी के पानी से गरारे करने से क्या ठीक हो जाता है कोरोना, जानिए इस दावे की सच्चाई
कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के वजह से देशभर में डर का माहौल है। हर राज्यों की स्थिति भयावह बनी हुई है और रोजाना लाखों की संख्या में कैसेज सामने आ रहे हैं। लोग इस खतरनाक वायरस से अपनी सुरक्षा के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खें भी अपना रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर तरह-तरह के घरेलू नुस्खें वायरल भी हो रहे हैं। कुछ इसी तरह इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि फिटकरी के पानी के सेवन से कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।
हालांकि बाद में इस वीडियो को भ्रामक भी साबित कर दिया गया। क्योंकि ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि फिटकरी के पानी के गरारे से कोरोना संक्रमण को खत्म किया जा सकता है। आइए जानते है इस वीडियो की सच्चाई।

वीडियों में क्या किया गया है दावा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि फिटकरी के पानी का सेवन करने से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है और इससे संक्रमित व्यक्ति भी स्वस्थ हो सकता है। वायरल वीडियो में साधु के वेश में नजर आने वाला शख्स बता रहा है कि भोजन करने के बाद आधा गिलास पानी लेकर उसमें फिटकरी घोल लीजिए और इस पानी से गरारा करने पर कोरोना वायरस शरीर में प्रवेश नहीं कर सकता है।
जानिए कोरोना से बचाव में फिटकरी के इस्तेमाल की सच्चाई
पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों और योजनाओं के बारे में खबरों का सत्यापन करने के लिए एक 'तथ्य जांच इकाई' गठित की है जिसे पीआईबी फैक्ट चेक टीम कहा जाता है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने इसकी पूरी पड़ताल अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर की है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने ट्वीट कर कहा कि 'एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि फिटकरी के पानी का सेवन करने से Covid19 से बचा जा सकता है व इससे संक्रमित व्यक्ति भी स्वस्थ हो सकता है। पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने कहा कि यह दावा फर्जी है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर सही इलाज के लिए विश्वसनीय डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
