Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
मां बनने की कर रही हैं प्लानिंग, तो पति को जरुर खिलाएं ये फूड्स
मर्दों में स्पर्म काउंट कम होने से उनकी फर्टिलिटी पर असर पड़ता है और जिसकी वजह से डॉक्टर्स की मदद लेनी पड़ती हैं। और महंगा इलाज और दवाईयों के जरिए इस समस्या से निजात मिलती हैं। इसलिए आज यहां हम बता रहे हैं ऐसे 10 फूड्स के बारे में जिन्हें रेग्युलर खानें से मर्दों का स्पर्म काउंट बढ़ेगा और उनकी फर्टिलिटी अच्छी होगी।
इन फूड्स को खाने से स्पर्म की क्वांटिटी, क्वालिटी के अलावा शेप और साइज भी अच्छा होगा जिससे आने वाली संतान भी हेल्दी होगी।

अनार
तुर्की में की गई रिसर्च के मुताबिक अनार का जूस स्पर्म काउंट और क्वालिटी बढ़ाता है। रोज एक गिलास अनार का जूस पीने से मेल फर्टिलिटी में बढ़ोत्तरी होती है।

पालक
इसमें काफी मात्रा में फॉलिक एसिड होता है। ये स्पर्म की क्वालिटी और शेप बेहतर करता है। रोज खाने में पालक लेने और उसका जूस पीने से फर्टिलिटी बढ़ती है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स
एंटीऑक्सीडेंट शरीर में उत्पादित अणु होते हैं और पेकान, स्ट्रॉबेरी, आर्टिचोक, रास्पबेरी, गोजी बेरी, चुकंदर, और लाल गोभी जैसे फूड्स में पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों नामक हानिकारक यौगिकों द्वारा क्षतिग्रस्त होने से कोशिकाओं के बचाव के लिए जिम्मेदार हैं। एंटीऑक्सीडेंट युक्त फूड्स स्पर्म के हेल्दी विकास और स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं।

जिंक
जिंक भी पुरुषों में स्पर्म काउंट और गुणवत्ता में सुधार करने में हेल्प करता है। जी हां पुरुषों में इंफ़र्टिलिटी का कारण जिंक के लेवल का कम होना भी है। कई शोध अध्ययनों में फोलेट और जिंक के संयोजन स्पर्म काउंट सहित समग्र स्पर्म हेल्थ को बढ़ाने वाला बताया गया है। रेड मीट और पोल्ट्री, ओस्टर, केकड़े और झींगा मछली जैसे जिंक से भरपूर फूड्स है।

कोएंजाइम Q10
कोएंजाइम जिसे ज्यादातर लोग CoQ10 के रूप में भी जानते है, एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है जो सभी जीवित कोशिकाओं के समुचित काम के लिए जिम्मेदार है। फूड्स, जिसमें कोएंजाइम Q10 एंटीऑक्सहडेंट होते हैं, उनमें बीफ और चिकन, मछली, सूरजमुखी के बीज, मूंगफली, और पिस्ता शामिल हैं।

ओमेगा 3
ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स खाने से स्पर्म की गतिशीलता और काउंट को बढ़ाने में हेल्प मिलती है। ओमेगा -3 युक्त फूड्स दही, पेय पदार्थ, अलसी और पौधों पर आधारित तेल, और कैनोला तेल, सी फूड्स जैसे ट्यूना, सालमन, सार्डिन और हेरिंग में होता हैं।

अश्वगंधा
अश्वगंधा जिसे आमतौर पर विथानिया सोमनीफेरा के नाम से भी जाना जाता है, एक हर्बल उपचार है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। कई शोध अध्ययनों से पता चला है कि अश्वगंधा वीर्य की गुणवत्ता में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अखरोट
अखरोट ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं जो स्पर्म काउंट बढ़ाने और स्पर्म क्वालिटी को बढ़ाने में हेल्प करते हैं। रोज एक मुट्ठी (75 ग्राम) अखरोट खाने से स्पर्म की संख्या और आकार बेहतर होता है। अखरोट महिलाओं के लिए भी उपयोगी है क्योंकि वे प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के उत्पादन में मदद करते हैं और यूटरस में ब्लड की आपूर्ति में सुधार करते हैं।

लहसुन
इसमें मौजूद एलिसिन नामक कम्पाउंड मेल ऑर्गन में ब्लड फ्लो बढ़ाता है। रोज सुबह लहसुन की 3-4 कलियां चबाकर खाने से सीमेन वॉल्यूम बढ़ता है।

डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट पुरुषों और महिलाओं दोनों की हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। डार्क चॉकलेट में एल-आर्जिनिन एचसीएल के रूप में जाना जाने वाला एमिनो एसिड शामिल है जो स्पर्म काउंट और वीर्य की मात्रा में सुधार और वृद्धि के लिए जिम्मेदार है।



Click it and Unblock the Notifications