Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
कमर दर्द से है परेशान, तो इन चीजों का ना करें सेवन
वर्तमान समय में कमर दर्द की समस्या होना आम बात हो गई है। देखा जाए, तो ये समस्या पिछले कुछ सालों में इसलिए बढ़ी है क्यूंकि हम मशीनरी पर ज्यादा निर्भर रहते है। एक ही जगह पर लंबे समय तक, एक ही पॉजिशन में बैठे रहना या फिर गलत पॉजिशन में बैठे रहना भी कमर दर्द के प्रमुख कारण है। लेकिन क्या आप जानते हैं खाने की गलत आदतें भी कमर दर्द बढ़ा सकती हैं, जी हां, खाने की कुछ चीजें ऐसी है जिनका सेवन करने से कमर दर्द की समस्या बढ़ सकती है। जिनके बारे में यहां हम आपको बताने वाले है। तो आइए जानते है:

रेड मीट
वैसे तो रेड मीट प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स होता है, लेकिन अगर आप कमर दर्द से पीड़ित हैं तो आपको इससे बचना चाहिए। एक्सपर्ट के अनुसार रेड मीट में neu5gc नामक पदार्थ होता है। यह पदार्थ इन्फ़्लेमेशन को बढ़ावा देता है। ऐसे में जिनको कमर दर्द की शिकायत है उन्हें रेड मीट के सेवन से परहेज करना चाहिए।

स्वीट डिश
वैसे तो मीठा खाना हर किसी को बहुत पसंद होता है। लेकिन जिनको कमर दर्द की परेशानी है उन्हें मीठी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। क्यूंकि इस वजह से कमर दर्द की परेशानी और कमर में सूजन बढ़ सकती है। दरअसल, मीठे के सेवन से वजन तेजी से बढ़ता है। ऐसे में ज्यादा वजन भी कमर दर्द का कारण हो सकता है। ऐसे में अगर आप कमर दर्द और बढ़ते वजन की समस्या से निजात पाना चाहते है तो मीठी चीजों को खाने से बचें।

फ्राइड फूड
फ्राइड फूड हमारे शरीर में ना सिर्फ फैट और कोलेस्ट्रोल बढ़ाते है, बल्कि इसकी वजह से कमर दर्द की परेशानी भी बढ़ती है। बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, पकौड़े, टिक्की, समोसे, कचोरी ये कुछ ऐसी चीजें है जो खाने में टेस्टी तो बहुत लगती है, लेकिन इनकी वजह से कमर दर्द की परेशानी काफी बढ़ जाती है। दरअसल इन चीजों में सैचुरेटेड फैट होता है, जो कमर दर्द को बढ़ाता है। इसलिए इनसे दूरी बनाए रखने में ही समझदारी है।

ब्रेड
ब्रेड शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाती है। खासकर सफेद ब्रेड, क्यूंकि इसे बनाते समय इसे अधिक रिफाइंड किया जाता है। और इस कारण कमर दर्द और सूजन की समस्या बढ़ जाती है। दरअसल सफेद ब्रेड मैदे की बनी होती है, जो दर्द को बढ़ाती है। ऐसे में सफेद ब्रेड की जगह साबुत अनाज से बनी चीजें खाना बेहतर रहेगा।

कोल्ड ड्रिंक्स
जिनको कमर दर्द की समस्या लंबे समय से है, उन्हें तो कोल्ड ड्रिंक्स को हाथ तक नहीं लगाना चाहिए। क्यूंकि इसके सेवन से आपका कमर दर्द और भयंकर रूप ले सकता है। दरअसल कार्बोनेटेड ड्रिंक में ऐसे केमिकल मौजूद होते हैं, जो आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसे पीने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे सूजन की समस्या हो सकती है और दर्द बढ़ सकता है। कोल्ड ड्रिंक्स के सेवन से शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। इसलिए कोल्ड ड्रिंक्स के बजाए नींबू पानी या फ्रेश जूस पीने की आदत डालें।

पैक्ड फूडस
अगर आप भी उन लोगों में शामिल है जिन्हें कमर दर्द से निजात पाने के लिए हर दिन पेनकिलर लेना या जेल लगाना पड़ता है, तो आपको खासकर पैक्ड फूड का सेवन नहीं करना चाहिए। क्यूंकि इन फूडस को फ्रेश रखने के लिए उसमें कई तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता हैं, जो वजन बढ़ाने के साथ कमर दर्द और सूजन को भी बढ़ाते है। इसलिए अच्छा यही रहेगा कि आप घर का बना फ्रेश खाना खाए।



Click it and Unblock the Notifications
