Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
क्या आप भी बिस्तर पर खाना खाते हैं, जानें इस आदत के नुकसान
कई लोगों की यह आदत होती है कि वो अगर बिस्तर पर बैठे या लेटे हैं तो वहीं पर खाना खाना भी शुरू कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये बिल्कुल भी अच्छी आदत नहीं है। हमें बिस्तर पर बैठकर कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए। दरअसल, बिस्तर एक ऐसी जगह होती है, जहां लोग आराम करते हैं, वह खाना खाने की जगह नहीं है। इससे स्वास्थ्य संबंधी कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं।

नींद की समस्या
कई लोग खाना खाते वक्त टीवी देखना पसंद करते हैं, ऐसे में वह बिस्तर पर ही खाना शुरू कर देते हैं। असल में ऐसी गतिविधियों से हमारे दिमाग पर बुरा असर पड़ता है, जिससे नींद संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही मन में बेचैनी जैसी समस्या भी हो सकती है।
हो सकते है कॉकरोच
दरअसल, बिस्तर पर खाना खाने की वजह से चादर पर खाने के टुकड़ों के गिरने की आशंका ज्यादा रहती है। ऐसे में बिस्तर पर चीटियां और कॉकरोच भी आ सकते हैं। साथ ही बिस्तर पर तरह-तरह के रोगाणु भी पैदा हो जाते हैं और वो आपको बीमार कर सकते हैं। इसलिए बेहतर है कि आप बिस्तर पर खाना खाने की अपनी आदत बिल्कुल छोड़ दें।
पाचन संबंधी समस्या
बैठकर खाना खाने का भी एक तरीका होता है। अगर उस तरीके से बैठकर खाना न खाया जाए तो वह ठीक से पचता नहीं है। ऐसे में आपको पाचन संबंधी समस्याएं, जैसे कि गैस, पेट में दर्द आदि हो सकती हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके आप बिस्तर पर बैठकर खाना खाने की आदत को बदल डालें।
रोजाना बदलें चादर
सबसे जरूरी बात कि अगर आप बिस्तर पर खाना खाते हैं तो नियमित तौर पर चादर को बदलें, क्योंकि अधिक दिन तक एक ही चादर बिछाए रखने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं और ये तो आप जानते ही होंगे कि गंदगी को बीमारियों की जड़ माना जाता है। इसलिए बिस्तर का इस्तेमाल सिर्फ सोने के लिए किया जाए तो अति उत्तम है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications