Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
सुबह- सुबह खाली पेट भूने हुए तिल खाने से होते हैं कई फायदे, दांतों से लेकर पेट रहता है हेल्दी
दरअसल, काले तिल हो या फिर सफेद तिल। ये दोनों ही हमारे शरीर को गजब के फायदे पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अगर सुबह-सुबह भुने हुए तिल चबाए जाएं तो इससे दांत और मसूड़े दोनों ही मजबूत होते हैं। इसके अलावा सुबह सुबह काले या सफेद तिल खाने से अन्य फायदे भी होते हैं।

दांतों के लिए बेहतर
जब सुबह हम भुने हुए तिल चबाते हैं तो ये हमारे लिवर और पेट को स्टूमूलेट करता है और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यही नहीं, वैज्ञानिक भी मानते हैं कि तिल के बीज में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हमारे मसूड़ों और दांतों के लिए बेहद जरूरी होता है।
तनाव रखें दूर
तिल में कुछ ऐसे तत्व और विटामिन पाए जाते हैं जो तनाव और डिप्रेशन को कम करने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को तिल के सेवन की सलाह दी जाती है, ताकि वो तनाव और डिप्रेशन से दूर रह सके जो कि हमारे लिए काफी घातक तक हो सकते हैं।
हड्डियों को रखेगा मजबूत
अगर तिल का सेवन किया जाए, तो ये हमारी त्वचा के निखार को बनाए रखने में हमारी मदद कर सकते हैं। हृदय की मांसपेशियां हों या फिर हड्डियों को मजबूत करने की बात है, इन सब में तिल हमेशा ही काफी कारगर साबित होते हैं। इसके अलावा तिल में सेसमीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में भी मदद करता है। इसलिए तिल के सेवन की सलाह हर किसी को दी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications