Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
एक्सरसाइज के बाद क्यों आती है डकार, जानें वजह
डकार आना बहुत साधारण सी बात हैं। लेकिन यही सामान्य सी डकार कभी-कभी शर्मिंदगी का एहसास भी करवा देती हैं। जैसे कि उदहारण के तौर पर वर्कआउट करते हुए अचानक डकार का आना। हालांकि यह परिस्थित किसी के साथ भी हो सकती है, लेकिन क्या कभी सोचा है कि आखिर ऐसा होता क्यों हैं? क्यों एक्सरसाइज के दौरान ही हमें डकार आती हैं? इससे कोई नुकसान होता है? आपके इन्हीं तमाम सवालों का जवाब आज हम इस आर्टिकल के जरिए शेयर कर रहें है।

क्यों आती हैं डकार?
सबसे पहली चीज तो यह कि डकार आना सामान्य है। इंसान तभी डकार लेता है जब पाचनक्रिया के दौरान शरीर में भरी ज्यादा हवा को बाहर निकालने की कोशिश करता है। डॉक्टरी भाषा में इसे 'ब्लीचिंग' कहते हैं। हां हो सकता है कि कुछ मौकों पर डकार की वजह से आपको शर्मिंदगी महसूस हो, जैसे कि उदहारण के तौर पर एक्सरसाइज करते वक्त।
असल में जब हम एक्सरसाइज करते हैं तो शरीर में एकदम से बहुत सारे का खून का बहाव होने लगता हैं। इसी दौरान खून हमारे अंगों से होता हुआ पांचन तंत्र तक भी पहुंचता है, जहां पांचन क्रिया पहले से ही चल रही होती है। इसी बीच जब खून अपने पूरे बहाव के साथ पांचन तंत्र तक पहुंचता हैं तो अचानक से हमें गैस की समस्या होने लगती हैं। इसी वजह से हमें डकार आने लगती है। ऐसी समस्या अधिकांश तभी होती है जब आप वर्कआउट करने से पहले कुछ भारी खाना खाते हैं। इसलिए तो हिदायत दी जाती है कि खाना खाने के बाद उसे पूरा वक्त दिजिए कि वह पच सके। साथ ही एक्सरसाइज के टाइम टेबिल के साथ खाने का तालमेल बैठाना बहुत ही जरूरी है।
बार बार डकार आने की वजह सिर्फ बादी और गैस बनाने वाले खाने की वजह से हो सकती है। डायट में हमेशा एक बात का ख्याल रखें कि ऐसे खाने से बचे जिन्हें पचने में ज्यादा समय लगता है। इसी के साथ डिहाइड्रेशन के चलते भी आपको कभी कभार डकार की परेशानी हो सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो इन तमाम कारणों के अलाव डकार आने के बहुत अलग अलग कारण हो सकते हैं। जैसे कि वर्कआउट से पहले कॉफी पीने की आदत। क्योंकि इसकी वजह से पेट में संतुलन नहीं बनता और जिनका पेट नाजुक है उन्हें तो बहुत ही परेशानी होने लगती हैं।

कैसे बचें इस समस्या से?
माना कि डकार की वजह से हमें कोई नुकसान नहीं होता, लेकिन हम चाहे तो आसानी से इस समस्या से बच सकते हैं। जैसे कि अपने खाने की आदतों में कुछ बदलाव करें, वर्कआउट से पहले संभलकर ही खाएं। अगर आपका पेट कमजोर है तो सबसे पहले, खाने में से उन चीजों को निकाले जिनसे डकार आती हैं। लाइफस्टाइल में भी कुछ बदलाव करके भी डकार की समस्या से दूर रहा जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications