Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मास्क पहनकर एक्सरसाइज करने से हो सकती है ये परेशानियां, जा सकती है जान
चेहरे पर मास्क लगा कर वर्कआउट या रनिंग करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। हाल ही में चीन से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें 26 वर्षीय एक युवक को मास्क लगाकर चार किलोमीटर दौड़ लगाने के बाद सांस लेने में परेशानी होने लगी। जिसके बाद इस युवक को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
डॉक्टरों ने कहा कि उसका बायां फेफड़ा 90 फीसदी सिकुड़ कर क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसा फेफड़ों में उच्च दबाव के कारण ऐसा होता है। युवक ने मास्क पहन गलत तरीके से व्यायाम किया था। डॉक्टर्स के मुताबिक, मास्क पहनकर इंटेंस वर्कआउट करना खतरनाक है। शख्स भी मास्क पहन दौड़ रहा था। ऐसे में उसकी बॉडी को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा था। आइए जानते हैं मास्क लगाकर वर्कआउट करना कितना खतरनाक हो सकता हैं।

क्लाउस्ट्रोफोबिया
जब आप व्यायाम करते हैं, तो उस समय आप ज्यादा मात्रा में सांस लेते और छोड़ते हैं। ऐसे में क्लॉस्ट्रोफोबिक का जोखिम बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। क्योंकि मास्क पहनने से हवा की आपूर्ति बाधित हो जाती है। एक ऑस्ट्रेलियाई न्यूज एजेंसी के अनुसार हाल ही में चीन में, जिम में दो लड़कों की वर्कआउट के दौरान ही मौत हो गई। क्योंकि वे मास्क पहनकर फिजिकल वर्कआउट कर रहे थे।

अत्यधिक पसीना और निर्जलीकरण
जब आप हवा में सांस लेते और छोड़ते हैं तो आपके हृदय की गति तेज हो जाती है, जिससे आपको पसीना आता है। पर मास्क पहनने के दौरान आप केवल सांस छोड़ते हैं और ताजा सांस नहीं ले पाते, जिससे पसीना बहुत ज्यादा मात्रा में आने और डिहाइड्रेशन होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए विशेषज्ञ आपको सुझाव देते हैं कि गर्मियों के दौरान खुद को हाइड्रेट रखना क्यूं जरूरी है।

बेहोशी और चिड़चिड़ापन
हालांकि यह बहुत आम नहीं है, लेकिन आप इसकी संभावनाओं से इन्कार नहीं कर सकते। जब आप मास्क पहनकर व्यायाम करती हैं तो आप अपने शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर को फिर से बढ़ा रही होती हैं, जिससे बेहोशी का जोखिम बढ़ जाता है।

चक्कर और उल्टी आना
ऑक्सीजन और सांस की कमी से आपको वर्कआउट के दौरान मतली और चक्कर आना भी महसूस हो सकता है। वहीं कुछ लोगों में ये वोमिटिंग का भी बड़ा कारण बन सकता है। अगर आप भी मास्क में चलते हुए ये सब महसूस करते हैं, तो ऐसे कामों को करना बंद कर दें और घर में ही रहें।



Click it and Unblock the Notifications
