Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बाथरूम शेयर करने से भी फैलता है संक्रमण, जानें इस्तेमाल से पहले किन बातों का रखें ध्यान
कोरोनो संक्रमितों की संख्या भारत में खतरनाक दर से बढ़ रही है और क्योकि अभी तक इससे निपटने के लिए कोई भी वैक्सीन या टीका नहीं बना है, ऐसे में सभी लोगों के लिए यही जरुरी होगा कि वो घर में ही रहें। हालांकि यदि किसी जरूरी काम से अगर घर से निकल भी रहे हैं तो बेहतर होगा कि लोगों से डिस्टेंस बनाए रखें। साथ ही विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार, हमेशा अपने हाथ साबुन से धोते रहें और आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें। ओर यदि आप छुए तो रुमाल का इस्तेमाल करे हाथो से टच न करे। ये सभी चीजें कोरोना के संक्रमण से बचाने में सहायक हैं। इन सबके बीच एक सबसे बड़ा सवाल ये है कि ऐसे हालात में अगर कोई मेहमान आपके घर आ जाए तो क्या उसे अपना बाथरूम इस्तेमाल करने देना चाहिए या नहीं और और इसके लिए क्या सावधानियां बरतनी होगी।

तो इसके लिए जरुरी है कि आप इन बातो का ध्यान रखे - भले ही मल के कणों (फैकल-ओरल ट्रांसमिशन) के माध्यम से रोग के संचरण का जोखिम कम हो, लेकिन एक अध्ययन में पाया गया है कि कोरोनो वायरस 33 दिनों तक मल में मौजूद हो सकता है। ऐसे में यह महत्वपूर्ण होगा कि कुछ सावधानियां बरती जाएं, ताकि वायरस के संक्रमण को रोका जा सके। आपको जिन चीजों की देखभाल करने की ज्यादा आवश्यकता है, उनमें से पहली चीज आपके और आपके परिवार के सदस्यों की अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थिति है। अब ये तो आप जानते ही होंगे कि अक्सर बुजुर्ग व्यक्ति मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, हृदय रोग, कैंसर और किडनी संबंधित रोगों से पीड़ित होते है।
ऐसे में कोरोना वायरस से उनके संक्रमित होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसलिए जरूरी है कि अगर आपके घर में कोई बुजुर्ग व्यक्ति है तो उसे मेहमान से दूर रखें और साथ ही उन्हें उस बाथरूम का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करने दें, जिसका इस्तेमाल मेहमान ने किया हो। मेहमान से ऐसे बाथरूम का उपयोग करने के लिए कहें, जिसे आप अक्सर उपयोग नहीं करते है। अपने मेहमान को मुख्य द्वार के निकटतम बाथरूम का उपयोग करने दें। साथ ही उन सतहों को छूने से बिल्कुल बचें, जो आपको लगता है कि उसे घर आए मेहमान ने छुआ होगा। अगर आपके पास एक अतिरिक्त बाथरूम है, तो उन्हें उसी का उपयोग करने देना सबसे अच्छा होगा। अगर आपके पास एक अलग बाथरूम नहीं है, तो उन्हें अपने परिवार का उपयोग न करने दें। यह आपको और आपके परिवार के लिए सुरक्षित होगा। आवश्यक है कि कुछ सावधानियां आपको स्वयं बरतनी होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
