Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
आप जानते है सांस लेने का सही तरीका, जानें किस तरह सांस लेने से आप रहेंगे स्वस्थ
एक दिन में हम लगभग 23,000 बार सांस लेते हैं। मगर क्या आपको पता है कि हममें से ज्यादातर लोग गलत तरीके से सांस लेते हैं, जिसके कारण हमारी उम्र घट जाती है? शोधों के मुताबिक अगर आप ठीक तरह से सांस
लें, तो अपनी जिंदगी को बढ़ा सकते हैं। दरअसल सांसों का हमारी आयु से गहरा और सीधा संबंध है। छोटी, अधूरी व उथली सांस लेना आपकी उम्र को कई साल घटा सकता है। हम सांस लेते समय कई गलतियां करते हैं, जिन्हें सुधारकर हम स्वस्थ, निरोग व लंबा जीवन पा सकते हैं।
जानें, गलत तरीके से सांस लेने के क्या नुकसान हैं, हम सांस लेते समय कौन-सी गलतियां करते हैं और क्या है?

घटती है प्रतिरोधक क्षमता
आपने कभी गौर से देखा है कि नन्हे शिशु धीरे-धीरे, गहरी सांसें लेते हैं। फिर ज्यों-ज्यों हम बड़े होते जाते हैं, वैसे-वैसे हमारी सांसें भी तेज चलने लगती हैं और हमारी कोशिकाओं तक ढंग से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है। इस कारण हमारा स्ट्रेस-रिस्पॉन्स सिस्टम भी ज्यादा सक्रिय हो जाता है। नतीजतन, हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है और कई तरह के रोग हमें आ घेरते हैं।

फेफड़े की क्षमता का पूरा इस्तेमाल नहीं
कई रिसर्च में साबित हुआ है कि आधुनिक जीवनशैली में पला-बढ़ा दुनिया का हर इंसान गलत तरीके से सांस ले रहा है। शोध में पाया गया कि आधुनिक मनुष्य अपने फेफड़ों की, सांसों को भरने की क्षमता का केवल 30 प्रतिशत ही उपयोग कर रहा है। बाकी की 70 प्रतिशत क्षमता प्रयोग में न आने की वजह से बेकार ही रह जाती है।

धीरे-धीरे लें सांस
बहुत जल्दी-जल्दी व तेजी से सांस लेने से हवा आपके शरीर में ठीक से पहुंच नहीं पाती है। इसलिए आप जो भी काम करें, सांस धीरे-धीरे व गहरी लें। हवा को पेट में महसूस करते हुए सांसों को खींचें। आप जितनी ज्यादा ऑक्सीजन खींचेंगे, आपका शरीर उतना ही स्वस्थ रहेगा। इसलिए प्रदूषण वाली जगह पर जाने से बचें और ऐसी जगह रहें जहां शुद्ध हवा हो।

मुंह से सांस लेना गलत
कई लोग मुंह से सांस लेते हैं। जब आप ऐसा करते हैं, तो फेफड़ों में जाने वाली ज्यादातर हवा फिल्टर नहीं हो पाती है। जबकि नाक से सांस लेने में हवा अच्छी तरह फिल्टर हो जाती है। मुंह से सांस लेने के दौरान कई तरह के वायरस और बैक्टीरिया आपके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।

सही तरीके से सांस लेने के लाभ
-इससे आपका शरीर अधिक मात्रा में कैलोरीज बर्न करता है।
-इससे आपका मानसिक तनाव कम हो जाता है।
-इससे खाने के पोषक तत्व शरीर के सभी अंगों तक पहुंचते हैं, जिससे आप सेहतमंद रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
