Latest Updates
-
Surya Grahan 2026: कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? नोट करें सूतक काल और भारत में दिखने का समय -
फ्रीज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना घर में आ सकता है कर्ज और बदकिस्मती -
Akshay Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? जानें सोना-चांदी खरीदने का महामुहूर्त -
इस राज्य में प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ पतियों का भी होगा 'HIV' टेस्ट, इस गंभीर बीमारी की भी होगी जांच -
आपकी जीभ देगी Fatty Liver के संकेत? एक्सपर्ट से जानें पहली स्टेज के 5 शुरुआती लक्षण -
Brinjal Benefits: छोटे, लंबे या सफेद बैंगन; जानें आपकी सेहत के लिए कौन सा है सबसे बेस्ट? -
Babu Jagjivan Ram Jayanti: राजनीति के 'चाणक्य' थे बाबू जगजीवन राम, जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल विचार और संदेश -
Happy Easter Wishes Jesus: प्रभु यीशु के पुनर्जन्म की मनाएं खुशियां, अपनों को भेजें ईस्टर संडे के संदेश -
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा सरप्राइज, सिंह राशि वाले रहें सावधान -
Samudrik Shastra: दांतों के बीच का गैप शुभ होता है या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
कहीं आपके अनाज में धतूरे के बीज की मिलावट तो नहीं, ये है ट्रिक
अनाज में मिलावट की समस्या कुछ समय से चिंता का विषय बनता जा रहा है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) समय-समय पर जनता को समय-समय पर अवेयर करने के साथ ही खाद्य मिलावट की जांच के लिए घर पर सरल परीक्षण करने का तरीका भी बताते हैं। ऐसे में FSSAI ने जनता को इसके बारे में जागरूक करने और खाद्य में मिलावट की जांच के लिए ट्विटर पर #DetectingFoodAdulterants अभियान चलाया है।

जिसका उद्देश्य आम लोगों को घर पर खाद्य पदार्थों में मिलावट का पता लगाने के लिए जागरूक करना है। इसके तहत हर हफ्ते एक नया टेस्ट शेयर करता है, जिससे आपको यह जांचने में मदद मिलती है कि आपका भोजन मिलावटी है या नहीं। हाल ही में इसने ट्विटर पर अनाज में "धतूरे" की मिलावट की पहचान करने का एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि अनाज हमारे शरीर के संपूर्ण विकास के लिए कितना जरूरी है। इनमें आवश्यक पोषक तत्व और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की हर तरह से रक्षा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दिनों अनाज में धतूरे जैसे हानिकारक पदार्थ की मिलावट की जा रही है, जो मानव शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
धतूरे के बीज को जहरीला होने के बावजदू भी यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर शरीर पर लगाया जाए, तो यह दर्द से राहत दिलाता है। लेकिन अनजाने में भी मौखिक रूप से इसका सेवन करने पर कई मौतें हो सकती हैं। धूतरे के सेवन से मुंह सूखना, पुतलियों का बढ़ना, मतिभ्रम, नजर का धुंधला होना, सांस लेने में तकलीफ , घबराहट जैसे समस्या होने लगती है।
कैसे जांचें कि आपके अनाज में धतूरे की मिलावट है या नहीं?
FSSAI द्वारा सरल परीक्षण देखें। यहां बताया गया है कि कैसे जांचें कि आपका अनाज धतूरे के साथ मिलावटी है या नहीं, आपको बस एक छोटी सी सपाट प्लेट लेनी है और उसमें अनाज डालना है। अब, आपको किसी भी काले-भूरे रंग के फ्लैट बीज की तलाश करने की जरूरत है। इनमें से कोई भी मिल जाए तो उन बीजों को धतूरा कहते हैं। अगर आपको कोई दिखाई नहीं देता है, तो आपका अनाज मिलावटी नहीं है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











