Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बढ़ रहे हैं टाइफाइड के मामले, इन छोटी छोटी बातों को अमल कर आप रह सकते हैं सुरक्षित
गर्मी शुरू होते ही टाइफाइड के कैसेज में बढ़ोतरी होने लगती है। टाइफाइड फीवर सालमोनेला टायफी नाम के बैक्टेरिया से फैलता है। ये बैक्टेरिया दूषित पानी और खाने में सबसे ज्यादा पनपता है और खाने के जरिए ये आपकी बॉडी में प्रवेश करता है। टाइफाइड में लापरवाही बरतना जानलेवा हो सकता है। आइए जानते है कि कैसे आप टाइफाइड से खुद का बचाव कर सकते हैं।

लक्षण
अगर आपको तेज बुखार, दस्त या उल्टी, बदन दर्द, कमजोरी, सिरदर्द या पेट में दर्द या भूख न लगने की शिकायत है तो आपको टाइफाइड हो सकता है। इलाज के तौर पर मरीजों को एंटीबॉयोटिक डोज दी जाती है जो कि 2 हफ्तों तक खानी होती है इसलिए ये लक्षण नजर आने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें। इससे बचने के लिए कुछ आसान टिप्स को आप फॉलो करें जैसे साफ और हेल्दी फूड खाएं, घर में पानी न जमा होने दें आदि।

समय-समय पर फ्रिज की सफाई करते रहें
कई फूड आइटम फ्रिज में रखे हुए खराब हो जाते हैं। खराब खाने में बैक्टेरिया पनपते हैं इसलिए बासी खाना नहीं खाना चाहिए। गर्मी के दिनों में अगर रास्ते के लिए खाना ले जा रहे हैं तो कुछ हल्के स्नैक्स रखें, सब्जी या पूरी जैसी चीज रखने से बचें क्योंकि ऐसा खाना गर्मी से खराब हो जाता है। खराब खाने में टाइफाइड के बैक्टेरिया पनपते हैं इसलिए इसे खाना अवॉइड करना चाहिए।

ठेले पर या बाहर कुछ न खाएं
बाहर जो खाना मिलता है उसमें बैक्टेरिया हो सकते हैं ये भी टाइफाइड की एक अहम वजह हो सकती है इसलिए आपको ठेले पर चाउमीन, बर्फ का गोला या कोई और फूड आइटम खाने से बचना है। कोरोना काल के बाद वैसे भी अब सेफ्टी डबल हो गई है ऐसे में अपना और खासकर बच्चों को बाहर का खाना खाने से रोकें।

पानी में क्लोरीन की जांच करवाएं
गंदे पानी से भी टाइफाइड फैलता है इसलिए घर में किसी बर्तन या वॉस में पानी जमा न होने दें। इसके साथ ही अपने पानी में क्लोरीन की मात्रा की जांच करें। क्लोरीन की मात्रा कम होने से पानी दूषित हो सकता है और वो ही पानी आप पी लेंगे तो टाइफाइड का खतरा बढ़ जाएगा इसलिए समय-समय पर क्लोरीन की जांच जरूर करवाएं।

हाथों की सफाई
टाइफाइड से बचने के लिए हाथों को साफ रखना जरूरी है। कुछ भी खाने से पहले आप अपने हाथों को साफ रखें। गंदे हाथों से खाने पर बैक्टेरिया मुंह में चले जाते हैं और उससे टाइफाइड, फीवर या पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं इसलिए खाने से पहले हाथों को पानी और साबुन से साफ करें।



Click it and Unblock the Notifications
