Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
काम की खबर: ICMR ने जारी की कोरोना टेस्टिंग के लिए नई गाइडलाइन्स, इन लोगों को नहीं पड़ेगी RTPCR टेस्ट की जरुरत
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (IMCR) ने कोरोना टेस्टिंग के लिए नए गाइडलाइन्स जारी किए हैं। इन गाइडलाइन्स में आरटी-पीसीआर टेस्टिंग (RTPCR) को लेकर कुछ नए नियम लागू किए हैं, जिसमें स्पष्ट तरीके से बताया गया है कि किसेआरटी-पीसीआर टेस्ट की जरूरत है और किसे नहीं। तो, आइए जानते हैं इन गाइडलाइन्स के बारे में विस्तार से। कोरोना टेस्टिंग के लिए ICMR की नई गाइडलाइन्स के अनुसार इन 5 स्थितियों में RT-PCR टेस्ट न करवाने की बात कही गई है। आइए जानते है अब किन लोगों के लिए RT-PCR टेस्ट करवाना जरुरी नहीं है।

इन 5 स्थितियों में नहीं होगा RT-PCR टेस्ट
- ऐसा व्यक्ति जिसका एंटीजन टेस्ट पहले पॉजिटिव आया हो।
- ऐसा व्यक्ति जिसका RT-PCR टेस्ट पॉजिटिव आया हो।
-उस व्यक्ति का जिसे पिछले तीन दिनों से बुखार न हुआ हो और जिसने 10 दिनों का होम क्वारंटाइन पूरा किया हो।
- वे लोग जिन्हें कोरोना के इलाज के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया हो।
- एक स्वस्थ व्यक्ति जो कि अंतरराज्यीय घरेलू यात्रा कर रहा हो।

टेस्टिंग के लिए लैब्स पर है भारी दबाव
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (IMCR) ने मंगलवार को जारी अपने नए परीक्षण दिशानिर्देश में, मौजूदा प्रयोगशालाओं से लोड कम करने के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षणों को कम करने के बारे में बताया है। अभी भारत में 2,506 लैब हैं जहां टेस्ट किए जा रहे हैं। नई गाइडलाइन जारी करने का उद्देश्य ये है कि लोग बिना वजह टेस्ट न कराए, जिससे की लैब्स पर बोझ नहीं बढ़ेगा। आईसीएमआर ने कहा, अभी लैब में काम कर्मचारियों के संक्रमित होने की वजह से ज्यादा लोड है। ऐसे में टेस्टिंग के टारगेट को पूरा करने में मुश्किल आ रही है। इस स्थिति को देखते हुए आरटी-पीसीआर टेस्ट उन लोगों को कराने की हिदायत दी गई है, जिन्हें जरुरत है।

कब आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना चाहिए?
आईसीएमआर ने कहा, अगर रैपिड एंटीजन में कोई व्यक्ति कोरोना निगेटिव आता है, लेकिन उसमें कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं तो उसे कोरोना का आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
