Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
माइक्रोवेव में पका खाना खाना हेल्दी है या नहीं, जानें यहां
आजकल समय बचाने के लिए लोग चूल्हे की जगह गैस और माइक्रोवेव ओवन जैसे आधुनिक कुकिंग उपकरणों का इस्तेमाल करने लगे हैं। हालांकि माइक्रोवेव में खाना पकाते हुए समय की बचत हो जाती है। लेकिन इसके अलावा ज्यादा माइक्रोवेव में खाना पकाने का साइड इफेक्ट्स भी हैं।

प्रेग्नैंट महिला के लिए खतरनाक
गर्भवती महिलाओं के लिए माइक्रो वेव का प्रयोग नुकसानदायक है क्योंकि इससे खतरनाक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन निकलते हैं। जो गर्भ में पल रहे शिशु के ब्रेन ,हार्ट और लिंग को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके प्रयोग से मिसकैरेज भी हो सकता है।

खाने की पौष्टिकता में कमी
इसमें खाना पकने वाले खाने की पौष्टिकता 60 से 90 परसेंट तक नष्ट हो जाती है और भोजन का संरचनात्मक विघटन तेज हो जाता है। इसी कारण भोजन शरीर को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचाने लगता है।

इम्यूनिटी पर खराब असर
जितना ज्यादा माइक्रोवेव में पका हुआ खाना खाया जाएगा उतना ही हमारी इम्यूनिटी कमजोर होगी क्योंकि इसमें पके हुए खाना खाने से बैक्टीरिया और विषाणुओं से लड़ने की रोग प्रतिशोधक शक्ति पर असर पड़ता है।

लिंफेटिक सिस्टम पर असर
ओवन और माइक्रोवेव में पके हुए खाने में इन से निकलने वाली किरणें कैंसर कारकों की रचना करती हैं और भोजन ग्रहण करने से खून में कैंसर कोशिकाओं की संख्या बढ़ जाती है। असल में माइक्रोवेव में पकाए गए भोजन में हुए रासायनिक परिवर्तनों से मानव शरीर के लिंफेटिक सिस्टम का कार्य कमजोर पड़ जाता है।

पाचन तंत्र प्रभावित होता है
माइक्रोवेव से निकलने वाली किरणे खाद्य पदार्थों में कुछ ऐसे परिवर्तन कर देती है, जिससे व्यक्ति को पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

मस्तिष्क पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है
माइक्रोवेव में बना खाना खाने से मस्तिष्क पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसा भोजन मस्तिष्क के ऊतको उसमें दीर्घ अवधि और स्थाई नुकसान पहुंचाता है।

हार्मोंस के निर्माण पर असर
माइक्रोवेव में बना हुआ खाना खाने से हार्मोंस का निर्माण प्रक्रिया पर भी असर पड़ता है। इस तरह का भोजन स्त्री और पुरुष दोनों के हार्मोंस को प्रभावित करता है।



Click it and Unblock the Notifications
