Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
केरोसीन के इस सस्ते उपाय से दूर रहेंगे मलेरिया फैलाने वाले मच्छर, जानें क्या करें?
बारिश में मच्छरों का आतंक एकदम से बढ़ जाता है। मच्छरों के काटने की वजह से मलेरिया और डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। अगर समय पर मच्छरों से छुटकारा नहीं पाया गया तो मलेरिया जानलेवा हो सकता है। मलेरिया से बचाव ही इसका सबसे अच्छा उपचार है। ऐसे में मच्च्छरों से बचने के लिए हम में से कई लोग मच्छरदानी और मास्क्यूटो रेपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ साधारण से उपाय बताने जा रहे है जिससे मच्छर आसपास भी आपके पास नहीं भटकेंगे।

केरोसीन के तेल से भगाए
अगर आप मच्छरों को पैदा होने वाली बीमारियों से बचना चाहते है तो हम आपको एक सस्ता सरल उपाय बता रहे हैं । इससे न रहेंगे मच्छर न फैलेगा मलेरिया। मलेरिया का गंदे पानी में पैदा होता है और इसकी सबसे ज्यादा संभावना इस मौसम में होती है। घर के आसपास जहां भी पानी जमा देखें वहां केरोसीन यानी मिट्टी का तेल छिड़क दें। इस मौसम में कूलर के इस्तेमाल से भी बचना चाहिए।

डीजल से भगाए
केरोसिन की बजाय आप डीजल से भी मच्छर भगा सकते हैं। गंदगी के आसपास थोड़ा सा डीजल छिड़क दें। इससे मच्छर आपके घर के आसपास भी नहीं भटेकेंगे।

कपूर और तारपीन का तेल
कपूर और तारपीन के तेल से आप एक होममेड मास्क्यूटो रेपेलेंट बना सकते हैं। इसके लिए कपूर की एक टिक्की को एकदम बारीक पीस लें। ये किसी चूर्ण की तरह हो जाना चाहिए। इसमें कोई बड़ा टुकड़ा नहीं होना चाहिए। अब पुरानी रिफिल से रॉड निकालकर उसमें पिसे हुए कपूर को डाल लें।
इसके बाद इसमें तारपीन तेल डालकर रॉड को लगा लें। रिफिल को बंद करने के बाद तब तक हिलाएं जब तक तेल में कपूर पूरी तरह घुल नहीं जाता। इन दोनों के मिक्स होते ही आपका लिक्विड तैयार हो जाएगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक लीटर तारपीन और एक पैकेट कपूर से 2 साल यानी 24 महीने के लिए आप लिक्विड तैयार कर सकते हैं। और मच्छर आपसे दूर-दूर तक रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
