Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
पोस्ट वेडिंग डिप्रेशन को दूर करने में मदद करेंगे ये उपाय
शादी किसी भी व्यक्ति के जीवन को एक नया मोड़ देता है। आमतौर पर, यह मोड़ बेहद ही खूबसूरत होता है और व्यक्ति शादी के रोमांस, उत्साह व खुशी को मन ही मन महसूस भी करता है। हालांकि, हर किसी के साथ ऐसा ही हो, यह जरूरी नहीं है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो शादी के बाद खुद को अधिक चिंतित व तनावग्रस्त महसूस करते हैं। इसे पोस्ट वेडिंग डिप्रेशन कहा जाता है। चूंकि पोस्ट वेडिंग डिप्रेशन के बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं होती है, इसलिए वे इससे निपटने के उपायों पर भी विचार नहीं करते हैं। हो सकता है कि आप भी शादी के बाद खुद में बदलाव महसूस कर रहे हों और आपको कुछ समझ ही ना आ रहा हो। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पोस्ट वेडिंग डिप्रेशन के बारे में विस्तारपूर्वक बता रहे हैं-

पोस्ट वेडिंग डिप्रेशन क्या होता है?
पोस्ट वेडिंग डिप्रेशन एक तरह का डिप्रेशन ही होता है। जिसमें व्यक्ति शादी के बाद खुद को बहुत अधिक तनावग्रस्त व चिंतित महसूस कर सकता है। अमूमन लोग पोस्ट वेडिंग डिप्रेशन के बारे में बहुत अधिक जानते हैं, इसलिए वे लंबे समय तक इससे जूझते रहते हैं। पोस्ट वेडिंग डिप्रेशन पुरूष या महिला किसी को भी हो सकता है। डिप्रेशन व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए इसकी जल्द से जल्द पहचान करके उससे निपटने के उपाय खोजने चाहिए।

पोस्ट वेडिंग डिप्रेशन के लक्षण क्या होते हैं?
जो लोग पोस्ट वेडिंग डिप्रेशन से जूझते हैं, उनके स्वभाव, आदतों व व्यवहार में कई तरह के परिवर्तन नजर आते हैं। जैसे-
• वे हर समय उदास महसूस कर सकते हैं।
• वे अपने पार्टनर से या उनके करीबियों से जलन महसूस कर सकते हैं।
• ऐसे लोग अपने पार्टनर से अक्सर नाराज़ रहते हैं।
• डिप्रेशन होने पर उनमें ईटिंग डिसऑर्डर हो सकते हैं। उनकी भूख बेहद कम हो सकती है या फिर खाने के प्रति अरूचि हो सकती है।
• डिप्रेशन के कारण व्यक्ति को सिरदर्द या चक्कर आना आदि भी महसूस हो सकता है।

पोस्ट वेडिंग डिप्रेशन इन लोगों को कर सकता है प्रभावित
यह जरूरी नहीं है कि पोस्ट वेडिंग डिप्रेशन हर कपल को प्रभावित करे। लेकिन फिर भी कुछ स्थिति में व्यक्ति को पोस्ट वेडिंग डिप्रेशन हो सकता है। मसलन-
• जो लोग अपनी शादी से नाखुश हों।
• जिन कपल्स के आपसी रिलेशन अच्छे ना हों।
• अपनी खुशी को नजरअंदाज करके किसी अन्य व्यक्ति से शादी करना।
• शादी के बाद अपनों से दूर होने के कारण भी व्यक्ति को डिप्रेशन हो सकता है।
• नए परिवार व नए माहौल का अतिरिक्त दबाव आपको तनावग्रस्त कर सकता है।
• शादी में फिजिकल या मेंटल हैरसमेंट होने पर भी व्यक्ति डिप्रेस्ड हो सकता है।

पोस्ट वेडिंग डिप्रेशन से निपटने के उपाय
पोस्ट वेडिंग डिप्रेशन यकीनन एक सीरियस मुद्दा है, जिस पर समय रहते ध्यान दिया जाना आवश्यक होता है। ऐसे कई आसान उपाय हैं, जो पोस्ट वेडिंग डिप्रेशन से निपटने में मददगार हो सकते हैं। मसलन-
• अपने अतिरिक्त तनाव को दूर करने के लिए आप खुद को रिलैक्स्ड करने के लिए अपनी पसंदीदा चीज करें।
• पोस्ट वेडिंग डिप्रेशन को मैनेज करने के लिए वेडिंग काउंसलर या डॉक्टर की मदद लें।
• अपने पार्टनर से बात करें और उसके साथ अपने तनाव के कारणों व परेशानियों को साझा करने का प्रयास करें।
• डिप्रेशन से बचने के लिए माइंडफुलनेस मेडिटेशन का अभ्यास किया जा सकता है।
• अगर डिप्रेशन की वजह शादी के मौजूद हैरसमेंट हैं तो ऐसे में आप कानूनी सहायता भी ले सकते हैं। कानूनी सलाहकार आपको इस नाखुश शादी से बाहर आने व अधिक खुश रहने के लिए कुछ उपाय सुझा सकता है।
• आप अपनी किसी बेहद करीबी से भी बात कर सकते हैं और समस्या का हल खोजने का प्रयास कर सकते हैं। हालांकि, यह अवश्य सुनिश्चित करें कि आपका वह करीबी आपकी बात सिर्फ खुद तक ही सीमित रखे।



Click it and Unblock the Notifications
