Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
खाली पेट ब्लैक टी पीने से मिलते हैं ये फायदे
कई लोगों की आदत होती है कि वे सुबह उठते ही खाली पेट चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीने से गैस, सीने में जलन व अन्य कई तरह की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। ऐसे में जरूरी होता है कि आप अपनी रेग्युलर चाय को ब्लैक टी से स्विच करें। ब्लैक टी को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। खासतौर से, अगर आप इसे खाली पेट इसे पीते हैं तो इससे आपको कई बेमिसाल लाभ मिल सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको खाली पेट ब्लैक टी पीने के कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं-

मार्निंग में बढ़ती है मेंटल अवेयरनेस
अगर आप सुबह-सुबह ब्लैक टी का सेवन करते हैं तो इससे आपका फोकस बेहतर होता है। इसमें मौजूद कैफीन और अमीनो एसिड की मात्रा के कारण यह आपको अधिक अलर्ट बनाता है। कॉफी के विपरीत यह शरीर को एक स्टेबल एनर्जी देती है। काली चाय का सेवन करने से आपकी याददाश्त बेहतर होती है और अधिक अलर्ट होने के कारण आप कम गलतियां करते हैं।
ओरल हेल्थ के लिए लाभदायक
आपको शायद पता ना हो, लेकिन ब्लैक टी आपकी ओरल हेल्थ के लिए बेहद लाभदायक है। इसलिए जब आप सुबह सवेरे खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो इससे दांतों पर मौजू प्लॉक को हटाने में मदद मिलती है। जिसके कारण आपको कैविटीज से मुक्ति मिलती है और आपकी ब्रेथ भी अधिक रिफ्रेशिंग होती है।
डायबिटीज रोगियों के लिए लाभदायक
अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो ऐसे में भी खाली पेट ब्लैक टी पीने से आपको लाभ मिल सकता है। जब आप इसका सेवन करते हैं तो इससे डायबिटीज रोगियों में इंसुलिन सेंसेटिविटी बेहतर होती है। हालांकि, अगर आप डायबिटीज रोगी हैं तो ऐसे में आप इसका सेवन शुगर के बिना ही करें।
आपको हाइड्रेटेड रखने में करता है मदद
अगर आप सुबह-सुबह दूध वाली चाय पीते हैं तो इससे बॉडी के डिहाइड्रेट होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। वहीं, अगर आप अपने दिन की शुरुआत में एक कप ब्लैक टी का सेवन करते हैं तो इससे आपको एनर्जी के साथ-साथ बॉडी का हाइड्रेशन लेवल बनाए रखने में मदद मिलती है।
इम्युन सिस्टम होता है मजबूत
हर कोई यह चाहता है कि उसका इम्युन सिस्टम हमेशा स्ट्रांग हो। खासतौर से, बदलते मौसम में जब इम्युन सिस्टम कमजोर हो जाता है तो ऐसे में मौसमी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए, खुद को कई तरह की बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी है कि आप अपने इम्युन सिस्टम को स्ट्रांग बनाएं। ऐसे में आप ब्लैक टी का सेवन करने से बचें। चूंकि ब्लैक टी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, इसलिए यह शरीर के इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाता है। साथ ही, इसके सेवन से मौसमी संक्रमण, एलर्जी और फ्लू को रोका जा सकता है।
होता है फैट बर्न
अगर आप अपने अतिरिक्त फैट को आसानी से बर्न करना चाहते हैं तो ऐसे में ब्लैक टी का सेवन करना आपके लिए लाभदायी हो सकता है। दरअसल, जब आप सुबह ब्लैक टी पीते हैं तो इससे शरीर का नेचुरल फैट बर्निंग प्रोसेस स्पीड अप होता है। साथ ही साथ इससे आपकी गट हेल्थ भी बेहतर होती है। इसलिए, अगर आप चाहें तो अपने दिन की शुरुआत ब्लैक टी से कर सकते हैं।
हार्ट हेल्थ के लिए लाभदायक
आपको शायद पता ना हो, लेकिन ब्लैक टी स्ट्रोक के खतरे को कम करती है। अगर आप खाली पेट एक कप ब्लैक टी का सेवन करते हैं तो इससे आपका हार्ट हेल्थ भी बेहतर होता है। साथ ही इससे हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं के जोखिम को भी कम करने में मदद मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
