Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लॉन्ग कोविड: रिकवरी के लंबे समय तक रहते है मरीजों में ये लक्षण, जाने किन बातों का रखें ध्यान
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रोजाना जिस तेजी से बढ़ रही है, उसी तेजी से हर दिन कोरोना वायरस से जुड़ी कोई नई बात सामने आ रही है। कई स्टडीज की मानें तो हल्के लक्षणों वाले कोविड-19 के करीब 50 प्रतिशत मरीज ऐसे हैं जिनमें संक्रमण ठीक हो जाने के बाद यानी उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उनकी सेहत पूरी तरह से ठीक नहीं होती। ऐसे मरीजों में करीब 6 महीने तक कोरोना से जुड़ी कोई न कोई दिक्कत बनी रहती है। इसे ही लॉन्ग कोविड या पोस्ट-कोविड सिंड्रोम (Long Covid or Post Covid Syndrome) नाम दिया गया है।

लॉन्ग कोविड के देखे जा रहे है लक्षण
एम्स के कोविड एक्सपर्ट डॉ़ नीरज निश्चल बताते हैं कि कई मरीजों में कोविड से रिकवर होने के 5-6 महीने बाद भी लक्षण देखे गए हैं। जिन मरीजों को कोरोना हुआ, स्थिति गंभीर हुई और अस्पताल में भर्ती करवाने की नौबत आई, ज्यादातर ऐसे मरीजों में लॉन्ग कोविड देखा गया है। देश-विदेश में 20 प्रतिशत मामलों में लॉन्ग कोविड पाया गया है। ना सिर्फ गंभीर मरीजों में बल्कि कुछ ऐसे मरीजों में भी इसकी पहचान हुई है, जिन्हें हल्के लक्षण के साथ कोरोना हुआ था और वह होम आइसोलेशन में ठीक हो गए। रिकवर होने के पांच हफ्ते बाद लोगों को थकान महसूस होती है जो लॉन्ग कोविड का सबसे बड़ा लक्षण है।

रिकवर होने के बाद ये करें...
- मेंटल हेल्थ की ओर ध्यान दें
- कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें
- स्मोकिंग और अल्कोहल से बचें
- कैफीन की मात्रा कम कर दें
- आराम करें और भागदौड़ से बचें
- सुबह के वक्त कुछ देर एक्सरसाइज जरूरत करें
- बीन्स
- दाल
- फिश
- अंडे
- मीट
- पनीर
- कोविड में उदासी, स्ट्रेस, कंफ्यूजन, गुस्सा आम बात है। इससे बचने के लिए करीबी लोगों से बात करें। अपनी बातें बताएं और उनकी बातें सुनें। कॉमिडी, विडियोज, शो देख सकते हैं।
- स्मोकिंग, अल्कोहल या अन्य किसी तरह के ड्रग का इस्तेमाल ना करें।
- हमेशा पॉजिटिव रहें
- अगर ज्यादा स्ट्रेस या मेंटल हेल्थ से जुड़ी अन्य किसी चीज का अहसास हो तो डॉक्टर से बात करें।

डाइट में शामिल करें ये चीजें




Click it and Unblock the Notifications
