Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Covid 19: लिफ्ट और सीढ़ियों से भी हो सकता है संक्रमण, इन बातों का रखें ध्यान
कोरोना वायरस के इन्फेक्शन से बचने के लिए पूरे विश्व के कई देशों में लॉकडाउन लगा है। कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बेहतर तरीका बताया जा रहा है। कोरोना को लेकर लोगों में इतनी ज्यादा दहशत है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने से पहले और जरूरी कामों के लिए भी जाने से पहले सौ दफा सोच रहे हैं कि कहीं कोरोना इन्फेक्शन होने का तो खतरा नहीं है।

इस संक्रमण से दूर रहने के लिए लोग हर छोटी-छोटी चीजों पर एहतियात बरत रहे हैं। जैसे कि कई इमारतों में लोग लिफ्ट का इस्तेमाल करने से परहेज कर रहे हैं। इस्तेमाल करने से पहले कई बार मन में ऐसे ख्याल आते हैं कि पता नहीं किस-किस ने लिफ्ट का इस्तेमाल किया होगा। कहीं लिफ्ट के बटन पर कोरोना वायरस तो नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण मंत्रालय के अनुसार, कोरोना से बचने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की जरूरत है।
लिफ्ट का इस्तेमाल करते वक्त बरतें सावधानी:
कोरोना इन्फेक्शन से बचने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल करते वक्त लिफ्ट के बटन को किसी टूथपिक, इयरबड या फिर टिश्यू पेपर की मदद से प्रेस करें। इसके बाद इस्तेमाल की गई टूथपिक, इयरबड या फिर टिश्यू पेपर फेंक दें। इसके बाद तुरंत सैनेटाइजर से हाथ सैनेटाइज कर लें ताकि हाथ क्लीन हो जाए।

ऐसे करें सीढ़ियों का इस्तेमाल
अगर आप सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि सीढ़ियों की रेलिंग नहीं पकड़नी है। ऐसा इसलिए कि हो सकता है किसी कोरोना संक्रमित व्यति ने सीढ़ी की रेलिंग टच की हो। तो इसकी वजह से आपको भी कोरोना वायरस से इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है। अगर आपने सीढ़ी की रेलिंग टच की है तो तत्काल घर आते ही साबुन और पानी से अच्छे से हाथ धो लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
