Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
स्पाइडर बाइट से भी हो सकता है खतरनाक संक्रमण, जानें मकड़ी काटने पर क्या करें
आमतौर पर ज्यादातर मकड़ी का काटना खतरनाक नहीं होता है। अधिकांश मकड़ी के काटने में बिना किसी उपाय को अपनाएं आप ठीक हो जाते है। लेकिन कई बार स्पाइडर बाइट्स कई स्किन संक्रमण का कारण बन सकती है। मकड़ी आपको जहां पर काटेंगी वहां पर खुजली, दर्द, सूजन, लाली और अन्य विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाओं होने लगती है। जिसे पहचान कर आप सही समय पर इसका इलाज कर सकते है। यहीं नहीं आपके शरीर में कोई भी विषाक्त कीड़ा काट लें तो आप इन घरेलू उपायों को अपनाकर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है। जानिए इन घरेलू उपायों के बारें में।

मकड़ियों के काटने पर लक्षण
- तेज बुखार के साथ ठंड लगना
- सिरदर्द और उल्टी जैसा अनुभव होना
- चिंता और बेचैनी महसूस होना
- स्किन पर खुजली और सुई जैसा चुभना
- हाई ब्लड प्रेशर
- सांस लेने में परेशानी
- मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन
- अधिक पसीना आना

एलोवेरा
एलोवेरा खुजली और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन दूर करने में फायदेमंद होते हैं। इसके लिए ताजा एलोवेरा को दिन में कई बार लगाएं।

बेकिंग सोड़ा
बेकिंग सोड़ा के गुणो को तो आप अच्छी तरह से जानते है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद क्षारीय पदार्थ विष को बाहर कर दर्द, खुजली और सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में तीन चम्मच पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को मकड़ी के काटने वाले हिस्से में लगा लें। 10 मिनट लगा रहने के बाद इसे साफ कर लें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

एस्पिरिन
एस्पिरीन में एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण पाएं जाते है। जो कि आपको मकड़ी काटने वाली जगह दर्द और हुई सूजन से निजात दिलाता है। इसके लिए एस्पिरिन की 1-2 गोली को थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। फिर, गुनगुने पानी से धो लें।

पत्ता गोभी
कच्चे गोभी के पत्ते को पीसकर इसे मकड़ी के काटने वाले प्रभावित वाले हिस्से पर लगाए। और इसे रातभर ऐसे ही छोड़ दें। पत्ता गोभी विषाक्त पदार्थों को हटाकर संक्रमण का उपचार करने में मदद मिलती है।
हल्दी
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाएं जाते है। जो कि आसानी से आपको मकड़ी के काटने से हुई सूजन और दर्द से निजात दिला सकती है। इसके लिए थोड़ी सी हल्दी पाउडर पर ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
