Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करेगी जैतून की पत्तियां, इन बीमारियों से भी मिलेगा छुटकारा
ये बात सभी अच्छे से जानते है कि जैतून का तेल हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि सिर्फ जैतून का तेल ही नहीं बल्कि इसकी पत्तियां भी हमारी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाती है। जी हां, जैतून की पत्तियों का इस्तेमाल शरीर की कई गंभीर समस्याओं का निदान पाने में भी किया जा सकता है। देखा जाए तो, जैतून दो तरह के होते हैं एक हरा और दूसरा काला। ये दोनों ही तरह की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए कई मायनो में गुणकारी मानी जाती हैं। जैतून की पत्तियों का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में भी किया जाता है। तो आइए जानते है जैतून की पत्तियां का सेवन किन बीमारियों से राहत दिलाता है।

कैंसर के खतरे को कम करता है
चूंकि जैतून की पत्तियां एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। ऐसे में इसका अर्क कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकने में मदद करता है। हालांकि, इस पर अभी और रिसर्ज जारी है। लेकिन शुरूआती रिसर्च में यही बात सामने आई है कि जैतून की पत्तियों का सेवन करने से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।
अल्जाइमर और पार्किंसंस से ब्रेन की रक्षा
जैतून की पत्तियों का अर्क अल्ज़ाइमर और पार्किंसंस जैसी बीमारियों से भी सुरक्षा प्रदान करते है। इसके अर्क के एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव पार्किंसंस रोग से जुड़े डोपामाइन न्यूरॉन्स की क्षति या हानि को रोकने में भी मदद कर सकते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
किसी भी बीमारी से बचाव के लिए हमारा सबसे बड़ा हथियार है हमारी इम्यूनिटी, जिसे स्ट्रांग बनाए रखना बहुत जरूरी है। जैतून की पत्तियां एक ऐसी चीज है जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्टअप करती है। ऐसे में अगर आप हर रोज जैतून की पत्तियों से बना काढ़ा पीते है तो इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। यानि इससे आपका शरीर गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए अंदरूनी तैयार रहेगा।
शुगर लेवल करता है कंट्रोल
आज के इस समय में डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चूंकि डायबिटीज शरीर में अन्य बीमारियां भी बढ़ा सकती है, इसलिए ये जरूरी है कि इसे हर हाल में कंट्रोल किया जाए। और इसमें आपकी मदद करेगी जैतून की पत्तियां। जिसका काढ़ा पीने से ब्लड शुगर का लेवल बैलेंस करने में बहुत मदद मिलती है। जैतून की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बॉडी में ब्लड शुगर लेवल बनाए रखता हैं। इसका काढ़ा बनाना बहुत आसान है, बस एक गिलास पानी में जैतून की पत्तियों ड़ाल दें और जब ये अच्छे से उबल जाए तो इसे छान लें और इसे काढ़े के रूप में लें।
कान में दर्द से राहत
कान में दर्द की समस्या कई कारणों से होती है। जिससे राहत पाने के लिए हम कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते है। इन्हीं नुस्खों में आप जैतून की पत्तियों को भी शामिल कर सकते है। यानि जिनको कान के दर्द की समस्या है, वे जैतून की पत्तियां का इस्तेमाल कर अपने इस दर्द से मुक्ति पा सकते है। इसके लिए आपको करना बस इतना है कि, जैतून की पत्तियों को गुनगुना करके इसका रस निकालना होगा। फिर इस रस में शहद मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करना होगा। अब इस रस की रोजाना कान में 1-2 बूंद ड़ालें। इससे आपके कान का दर्द घायब-सा हो जाएगा।
यूरिन में जलन होगी दूर
यूरिन से जुड़ी समस्याओं में जैतून की पत्तियां बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। यानि जिनको यूरिन करते समय जलन या दर्द की समस्या हो या जिनको यूरिन रूक-रूककर आने की समस्या हो, तो वे इनसे राहत पाने के लिए जैतून की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो अगर आप कुछ दिनों तक रोजाना जैतून की पत्तियों का काढ़ा पीते है, तो यूरिन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
