Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
जाड़े में गुड़ की चाय पीने के हैं कई फायदें, खून की कमी को करें दूर
सर्दियों में चाय हर किसी का फेवरेट और एनर्जेटिक ड्रिंक होता है। इस मौसम में लोगों को इलायची, अदरक और लौंग, हर तरह चाय का फ्लेवर खूब भाता हैं। इसके अलावा सर्दियों में गुड़ की चाय पीने में खूब स्वाद लगती हैं और ये बहुत पौष्टिक भी होती है। जाड़े के मौसम में गुड़ की चाय पीना कई और फायदे देती हैं।
गुड़ आयरन से भरा होता और इसकी तासीर गर्म भी होती है। सिर से पैर तक की कई बीमारियों में गुड़ की चाय बहुत फायदेमंद है। इसे बनाना भी आसान होता है। गुड़ की चाय में कुछ आयुर्वेदिक चीजें मिलाने से ये दवा की तरह काम करती है।

एनिमिया का करें दूर
जिन लोगों में खून की कमी हो उन्हें गुड़ की चाय पीना चाहिए। गुड़ शरीर में रक्त को बढ़ाने का काम करता है। साथ ही ये ब्लड को साफ करने का काम करता है। मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है।

सर्दी-जुकाम को करें छू-मंतर
गुड़ की तासीर थोड़ी गर्म होती हैं। इसलिए ठंड में गुड़ की चाय पीने से जुकाम और कफ से राहत मिलती है। गुड़ की चाय में अदरक, कालीमिर्च और तुलसी पत्ता डाल कर पीने से कफ और जुकाम की समस्या दूर हो जाती है।

शरीर को डिटॉक्स करने में कारगर
गुड़ की चाय में शरीर को डिटॉक्स करने का गुण होता है। जिन लोगों को गले और लंग्स में बार बार संक्रमण होता हो, उन्हें गुड़ की चाय पीना बहुत लाभकारी होगा।

थकान और कमजोरी का नहीं होता है महसूस
यदि आपको हमेशा थकान महसूस होती हो तो आपको गुड़ की चाय पीना फायदा देगा। गुड़ की चाय ऊर्जा देती है और साथ ही शरीर की कमियों को दूर भी करती है।

ऐसे बनाएं गुड़ की चाय
गुड़ की चाय बनाने के लिए एक पैन में पानी डाले और उसमें गुड़ डाल दें। साथ ही इसमें कालीमिर्च, लौंग, इलायची, अदरक और तुलसी का पत्ता डाल कर खूब उबाल लें। जब इसमें से खुशबू आने लगे तो थोड़ी सी चायपत्ती डाल कर छान लें। कोशिश करें की इसे बिना दूध के पीएं और यदि दूध डालना है तो दूध ऊपर से गर्म कर इसमें मिला लें। और सर्दियों में इसे कम ही पीएं।



Click it and Unblock the Notifications
