Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
जीभ को तालु पर सिर्फ '1 मिनट' लगाने से होते हैं ये फायदे, जानें इस एक्सरसाइज के बारे में
आजकल की लाइफस्टाइल में हम हेल्दी रहने के लिए तमाम तरह के उपाय अपनाते रहते हैं। यूं तो हम अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल कर कई रोगों से बचाव कर सकते हैं। लेकिन कई बार छोटी-छोटी एक्सरसाइज भी आपके कई तरह की बीमारियों से बचाता है।
आज हम आपके लिए एक ऐसी एक्सरसाइज लेकर आए हैं जिसे सिर्फ 1 मिनट करने से आप 4 रोगों से आसानी से बच सकती हैं। जी हां हम जीभ को तालु पर लगाकर एक्सरसाइज करने के जबरदस्त फायदों के बारे में बता रहे हैं। आइए जानें जीभ को सिर्फ 1 मिनट तालु पर लगाकर सांस लेने आपको कौन से 4 फायदे पा सकती हैं। लेकिन सबसे पहले हम इस एक्सरसाइज को करने के तरीके के बारे में जान लेते हैं।

जीभ को तालु से लगाने का तरीका
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपनी जीभ को मोड़कर तालु से लगा लें।
- फिर नाक से धीरे-धीरे सांस लेती रहें। इसके बाद 5 की गिनती सांस रोक लें।
- फिर से 5 तक गिनकर एक गहरी सांस लें और अपना मुंह भी सांस से फूलाकर 10 तक गिनती गिनें।
- मुंह से बाहर हवा को सीटी की आवाज में निकालें। इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से कई गंभीर रोग खत्म हो जाएंगे।

डाइजेशन मजबूत बनाए
जिन महिलाओं का पेट हमेशा खराब रहता है और डाइजेशन संबंधी समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी और गैस से परेशान रहती हैं, उन्हें अपने रूटीन में इस एक्सरसाइज को शामिल करना चाहिए। इसे करने से धीरे-धीरे आपको डाइजेशन मजबूत होता है और आप पेट संबंधी बीमारियों से बची रह सकती हैं।

झुर्रियों से छुटकारा दिलाए
अगर आप चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो रोजाना इस एक्सरसाइज को करें। जी हां रोजाना 1 मिनट तक लगातार जीभ को तालु से लगाने से चेहरे की झुर्रियां और दाग-धब्बे खत्म हो जाएंगे। क्योंकि इस एक्सरसाइज से चेहरे की मसल्स की एक्सरसाइज होती है। इससे चेहरे की झुर्रियां खत्म हो जाती है।

सांस लेने में परेशानी दूर करे
जिन महिलाओं को सोते समय सांस लेने में परेशानी होती है उन्हें रोजाना इस एक्सरसाइज को जरूर करना चाहिए। इस एक्सरसाइज से सांस लेने में आ रही समस्या दूर होती है। और हार्ट रोगियों के लिए भी यह एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होती है।

तनाव को दूर करे
इस एक्सरसाइज को करने से आप तनाव से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। जी हां यह आसान-सा तरीका आपके नर्वस सिस्टम को नेचुरल तरीके से सुधारने में काफी हेल्प करता है, साथ ही यह शरीर के तनाव से छुटकारा पाने में भी बहुत फायदेमंद है।
इस एक्सरसाइज को चार बार दोहराना चाहिए। अगर आप यह एक्सरसाइज रोजाना दो से तीन महीने लगातार करेंगी तो निश्चित रूप से आपको अपनी बॉडी में कई तरह के बदलाव दिखाई देंगे।



Click it and Unblock the Notifications
