Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
स्पर्म काउंट बढ़ाना है तो इन चीजों से करें तौबा
हमें यह समझना होगा कि हमारी सेहतमंद जिंदगी पूरी तरह हमारी डाइट पर ही टिकी है। हम क्या, कब और कैसे खाते हैं इसका पूरा असर हमारे शरीर पर साफ दिखता है। यही वजह है कि रोज के ढेर सारे काम और स्ट्रेस के बावजूद भी आपका खाना ही सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में अगर आप बेबी प्लान करने की सोच रहे हैं तो जरूरी है कि आप एक बार डाइट और न्यूट्रिशियन्स को अच्छे से परख लें।
यदि आपको बेबी कंसीव करने में समस्या आ रही है तो हो सकता है कि यह एक इशारा है कि आपको अपना डाइट चार्ट एक बार जांच लेना चाहिए। कई बार कंसीव ना कर पाने की स्थिति में महिलाओं को लहसुन और जिमीकंद खाने को बोला जाता है, ठीक वैसे ही मर्दों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, यह भी जान लेना जरूरी है।
आज इस आर्टिकल के जरिए हम ऐसी तीन खाने व पीने वाली चीजों की लिस्ट बता रहे हैं, जिन्हें मर्दों को तुरंत ही अपनी डाइट चार्ट से निकाल देना चाहिए। साथ ही इस आर्टिकल में दी जा रही जानकारी सिर्फ सुचित करने के लिए है, ना की डॉक्टरी परामर्श का विकल्प।
आखिर क्या है स्पर्म काउंट कम होना?
यदि मेल पार्टनर में स्पर्म काउंट प्रति स्खलन 39 मिलियन से कम है तो यह स्थिति कम स्पर्म काउंट की मानी जाएगी। स्पर्म काउंट कम होने की इस सिचुएशन को ओलगोस्पेरमिया भी कहा जाता है। ऐसे में अगर आप बेबी प्लान कर रहे हैं तो यहां बताई जाने वाली खाने की तीन चीजों से दूरी बना लें।

मदिरा को कहें बाय बाय
शराब के बढ़ते सेवन की वजह से आपकी सेक्स लाइफ पर बहुत गहरा असर पड़ता है। वहीं अगर आप बहुत ज्यादा ही शराब के आदि हैं तो आपके टेस्टोस्टेरॉन का स्तर कम होने के साथ ही स्पर्म काउंट भी घट जाएगा।

प्रोसेस्ड मीट से दूरी
बेकन, हैम, सलामी और हॉट डॉग जैसे तमाम प्रोसेस्ड मीट ना सिर्फ आपके दिल बल्कि स्पर्म काउंट पर भी गहरा प्रभाव डालते हैं। इसलिए इनसे हर तरह की मुमकिन दूरी बना लें।

फूल फैट दूध व डेयरी प्रोडेक्ट्स
अगर आपको दूध, क्रीम और चीज बहुत पसंद है तो, अपनी च्वाइस को बदल लेने का सही समय आ गया है क्योंकि इन सभी चीजों में एस्ट्रोजन नामक तत्व पाया जाता है, जो कि जानवर के जरिए आता है। ऐसे में गाय की दूध की मात्रा बढ़ाने वाले स्टेरॉइड्स का असर भी आपके स्पर्म काउंट पर पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
