Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
एलपीजी गैस लीक होने पर तुरंत उठाए ये कदम, छोटी सी लापरवाही से जा सकती है जान
भारतीय घरों में आमतौर पर कुकिंग के लिए एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। कई बार गैस लीक होने की खबरें सामने आती है। अगर गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हुए ध्यान नहीं दिया तो छोटी सी भूल की वजह से कोई भी बड़ी दुर्घटना घट सकती हैं।
आपके साथ कभी भी ऐसा न हो इसलिए हम बता रहें हैं वे बातें जिनका गैस लीक होने की स्थिति में जरूर ध्यान रखना चाहिए।

इन सावधानियों को बरतें
आमतौर पर गैस का कनेक्शन लेने के बाद संबंधित एजेंसी के लोग सावधानियों को लेकर ग्राहक को जानकारी देते हैं, इन्हें न सिर्फ कुकिंग की जिम्मेदारी संभालने वाले परिवार के सदस्य को बल्कि सभी को बहुत ध्यान से सुनना चाहिए। इससे पैनिक की स्थिति से बचा जा सकता है।

समतल जमीन पर रखें सिलेंडर
सिलेंडर को हमेशा ज़मीन पर सीधी स्थिति में रखें और गैस स्टोव हमेशा सिलेंडर से ऊंचे प्लेटफॉर्म पर रखें। ध्यान रखें कि खिड़की या दरवाज़ों के परदे गैस स्टोव के आसपास न हो।इससे गैस सिलेंडर लीक करने पर आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। रसोई में रबर, जूट, चटाई जैसे जल्दी आग पकड़ने वाली चीजों का भण्डारण न करें|

इन बातों का रखें खास ख्याल
- गैस की स्मेल आए तो सबसे पहले खुद को शांत रखें।
- गलती से भी किचन या घर में मौजूद इलेक्ट्रिक स्विच व अप्लायंसेस को ऑन न करें।
- किचन व घर की खिड़कियां व दरवाजे खोल दें।
- रेग्युलेटर बंद करने पर भी गैस लीक हो रही हो तो उसे निकालकर सेफ्टी कैप लगा दें।
- गैस को बाहर निकालने के लिए फैन आदि न चलाएं।
- घर में यदि कोई दीपक या अगरबत्ती जल रही हो तो उसे बुझा दें।
- अपनी डीलर से संपर्क करें और उसे स्थिति के बारे में बताएं ताकि वह आपके पास जल्द से जल्द पहुंच सके।
- गैस के कारण आंखों में जलन हो तो उसे मसलने की जगह ठंडे पानी से धाएं।
- मुंह पर कपड़ा बांधकर रखें ताकि सांस में गैस ज्यादा न जा पाए, नहीं तो समस्या हो सकती है।
- बच्चों का खासतौर पर ध्यान रखें उन्हें अपने आसपास ही रखें और स्विच आदि से दूर रहने के लिए कहें।

रेगुलेटर नॉब रखें ऑफ
गैस का प्रयोग न होने पर रेगुलेटर को नीचे से ऑफ अवशय करें। जैसे कभी किसी लंबी छुट्टी पर जा रहें है या रात को सोते वक्त
रेगुलेटर नॉब को ऑफ करना न भूलें।

अगर आग लग जाए तो
गैस लीक के कारण यदि सिलेंडर में आग लग जाए तो एक चादर या टॉवल को तुरंत पानी में भिगाएं और फिर उसे जल्दी से सिलेंडर पर लपेट दें। इससे आग तुरंत बुझ जाएगी और कोई बड़ा हादसा टाला जा सकेगा।



Click it and Unblock the Notifications
