Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
मच्छरों को भगाने के लिए इन घरेलू चीजों का करें इस्तेमाल, इनकी खुश्बू से ही भाग जाएंगे
बरसात के मौसम में जिस चीज का सबसे ज्यादा डर होता है वो है मच्छरों का। घरों में मच्छरों का प्रकोप का मतलब होता है डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियां। इसलिए बरसात के दिनों में मच्छरों से बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है। मच्छरों से बचने के लिए बाजार में तरह-तरह के रिपेलेंट मिलते हैं। इनसे मच्छर थोड़ी देर के लिए तो भाग जाते हैं लेकिन फिर आ जाते हैं और इनमें मौजूद खतरनाक केमिकल स्वास्थय पर भी बुरा असर डालते हैं।
आज मच्छर दिवस है और इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही घरेलू चीजों के बारे में जिससे आप मच्छरों को घर से दूर भगा सकते हैं।

अजवाइन और सरसो से
सरसों के तेल में अजवाइन पाउडर मिलाकर इससे गत्ते के टुकड़ों को तर कर लें और कमरे में ऊंचाई पर रख दें। मच्छर पास भी नहीं आएंगे।

कपूर से भगाएं
कमरे में कपूर जला दें और 10 मिनट के लिए खिड़की और दरवाजों को बंद कर दें। सारे मच्छर भाग जाएंगे। किसी कपड़े में कपूर और लौंग को साथ में रखकर बांध के कहीं टांग देने से भी मच्छर कमरे में नहीं आएंगे।

लहसुन की गंध
लहसुन की तेज गंध मच्छरों को दूर रखती है। लहसुन का रस शरीर पर लगाएं या फिर इसका छिड़काव करें।

लैवेंडर के तेल से
इस फूल की खुशबू असरदार होती है जिससे मच्छर भाग जाते हैं। इस घरेलू उपाय के उपयोग के लिए लैवेंडर के तेल को कमरे में प्राकृतिक फ्रेशनर के रूप में छिड़कें।

लेमन बाम
ये पोधा, पुदीने की प्रजाति से संबंधित होता है। ये एक तरह का बहुत ही शांत पोधा होता है और इसकी गंध बहुत ही तेज होती है। हालांकि तितली, मधुमक्खियां और इंसानों की इसकी खुशबू अपनी तरफ अट्रेक्ट करती है। आप इसे घर की किसी भी ऐसे कोने में इसे उगा सकते हो जहां आप चाहते हैं कि मच्छर न आ सकें। इसके अलावा मच्छरों से बचने के लिए इसके पत्तों को अपने स्किन के ऊपर भी लगा लें। इसके अलावा इसके पत्तों से बनी चाय सेहत के लिए गुणकारी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
