Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
नए साल खुद को और मेंटल हेल्थ को इन तरीकों से दें प्रायोरिटी, इन टिप्स को चेक करें
एक वक्त पहले मेंटल हेल्थ को लेकर ज्यादा बातचीत नहीं होती थी। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बात करना बुरा माना जाता था, लेकिन अब वक्त बदल चुका है, आज सबसे ज्यादा किसी हेल्थ इश्यू पर चर्चा होती है तो वो है मानसिक स्वास्थ्य। मेंटल हेल्थ हमारे पूरी लाइफ का बेहद अहम पहलू है। हमारी सारे काम मेंटल हेल्थ पर डिपेंड करते हैं। अगर हमें मानसिक रूप से किसी तरह की परेशानी है तो वो काम बेहतर तरीके से नहीं हो पाएगा। किसी स्ट्रेस में है तब भी हम सही फैसले लेने में संकोच करेंगे। आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर होना चाहिए। अगर आप पिछले साल किसी मेंटल हेल्थ के कारण किसी समस्या से परेशान है तो इस नये साल में उसे दूर करने का प्रयास करें। भावनात्मक रूप से खुद की देखभाल करें साथ ही मेंटली मजबूत होने की कोशिश करें, जिससे आप समस्याओं के पहले से अच्छी तरह से हैंडिल कर सकें।

मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल क्यों है इतनी जरूरी ?
अपनी मेंटल हेल्थ ध्यान देने से आपको अपनी फिलिग्स पर कंट्रोल करने और उसे बैलेंस, तनाव से निपटने और अपने आत्म-सम्मान को बढ़ाने में हेल्प होगी। आज भी काफी लोग है जो अपने मानसिक स्वास्थ को गंभीरता से नहीं लेते हैं, यहां उनको इस बात का अहसास नहीं होता है कि वो किसी गंभीर मानसिक अस्वस्थता से पीड़ित है। लेकिन ये काफी महत्वपूर्ण है। मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित नए साल के रेज्युलेशन लेना एक बेहतर तरीका है।

1. तनाव के स्तर को देखते रहे :
अपने पूरे दिन के होने वाले स्ट्रेस पर नजर डालते रहें। आपको उन स्थितियों की पहचान होगी, जो आपके उच्च तनाव के स्तर का कारण बनती हैं। इस निगरानी के कारण आप उन वजहों से दूर होने की कोशिश कर सकते हैं। कई तरह के ऐप आपके मोबाइल में जिन्हें आप डाउनलोड करके यूज कर सकते हैं।

2. हेल्दी स्ट्रेटजीस डेवलप करें :
किसी भी चुनौतीपूर्ण भावनाओं या परिस्थितियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए पॉजिटिव तरीके से मुकाबला करें। कठिन समय और अपना टार्ग्रेट सेट करना बेहद जरूरी है। व्यायाम का अभ्यास करना, फिल्में देखना, दोस्तों के साथ बाहर जाना भी इनसें आप शामिल कर सकते हैं। छोटे टार्गेट से ही बड़े लक्ष्य भेदे जा सकते हैं।

3. हर महीने कुछ नया करने की कोशिश करें:
नये साल 2023 में हर महीने कुछ नया करने की कोशिश करें। जो आपने पहले नहीं किया है। शहर में नया रेस्टोरेंट ओपन हुआ हो या कहीं बाहर घूमने जाना होगा, अपनी लिस्ट में शामिल करें। खाने के नये न्ये स्वाद के बारें में क्या विचार है ? बागवानी या फिर इन्सट्रूमेंट बजाने की कोशिश करे, पेटिंग या आर्ट में भी मन रमा सकते हैं।

5. वर्तमान समय में जीयें :
अतीत की घटनाओं या भविष्य की संभावनाओं के बारे में टेंशन ना लेते हुए अभी के वक्त के बारें में विचार करें और उस वक्त को भरपूर तरीके से जीने की कोशिश करें। खराब परिस्थिति में भी खुश रहने और माइंडफुलनेस की प्रेक्टिस करें।



Click it and Unblock the Notifications
