Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
दिनभर की स्ट्रेस को कम करने के लिए पिएं रोज टी, एक्सपर्ट से जानिए इसे पीने के फायदे

गुलाब का उपयोग सदियों से हर्बल दवाओं के रूप में किया जाता है। ऐसे में लोग गुलाब के पौधे के अलग-अलग भागों का उपयोग हेल्थ बेनिफिट्स के लिए भी करते हैं। गुलाब का उपयोग हजारों सालों से सांस्कृतिक और औषधीय उद्देश्यों के लिए किया जाता है। गुलाब की पंखुड़ियों का यूज हर्बल चाय बनाने के लिए भी की जाती है। जिसे पीने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। तनाव दूर करने के लिए भी रोज हर्बल टी काफी फायदेमंद होती है। आयुर्वेदा डॉक्टर दीक्षा भावसार सांवलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर रोज हर्बल टी पीने के फायदे बताएं और लिखा, " जब मैं तनावग्रस्त, अभिभूत, चिंतित या थकी हुई महसूस करती हूं तो रोज टी मेरी पसंदीदा ड्रिंक होती है। आइए जानते हैं गुलाब की पंखुड़ी की हर्बल चाय पीने से क्या-क्या हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं।
गुलाब की पंखुड़ी वाली चाय के फायदे
1. तनाव कम करने में फायदेमंद
एक कप गुलाब की चाय चिंता को शांत करने और तनाव को कम करने में काफी मददगार है। अध्ययनों से पता चलता है कि गुलाब की पंखुड़ियों आपको आराम देने का काम करता है। तनाव के स्तर को कम करने और बेहतर नींद के लिए भी अच्छा है। गुलाब की चाय आपको चिंता से लड़ने वाले एल-थेनाइन होते हैं जो आपको टेंशन फ्री रखने में मदद करते हैं।
2. पाचन क्रिया में करें सुधार
प्राचीन समय में गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल पाचन क्रिया को सही करने के लिए किया जाता है। गुलाब की चाय से आपके पाचन में सुधार करने और पेट की परेशानियों को शांत करने में मददगार है। गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल चाय के रूप में करने से आपका पेट सही रहता है।
3. पीरियड के दर्द में दें राहत
पीरियड में होने वाली ऐंठन में गुलाब की चाय राहत दिलाने में मदद कर सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की बात आती है तो गुलाब की चाय काफी असर करता है, इसके सेवन से दर्द को राहत मिलती है।
4. सूजन कम करने में मददगार
गुलाब के फूल का अर्क भी सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इतना ही नहीं शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाले अस्थायी दर्द को कम करने में भी मददगार है।
5. मुंह के छाले
गुलाब की चाय मुंह के छाले की समस्या से छुटकारा पाने में भी फायदेमंद है। माउथ अल्सर की समस्या होने पर भी आप गुलाब की चाय बना कर पी सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
स्ट्रेस कम करने के लिए गुलाब की चाय बनाने की रेसिपी
* गुलाब की चाय बनाने के लिए सबसे पहले पानी को गर्म कर लें।
* इसके बाद गुलाब की पंखुड़ी डाल कर 5 से 7 मिनट तक छोड़ दें।
* बस आपकी गुलाब की हर्बल चाय तैयार है, इसे छलनी की मदद से छान कर पी लीजिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
