Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Air pollution: आपके घर के अंदर की हवा भी है टॉक्सिक, इन टिप्स से इनडोर पॉल्यूशन को करें डील
जिस तरह से दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में एयर पॉल्यूशन ने हाहाकार मचा रखा है। इसकी वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन बहुत सारी बीमारियां घर के अंदर के होने वाले एयर पॉल्यूशन से हो रही हैं। इसमें आपके किचन से निकलने वाला धुंआ, घरों में लगी लाइट्स की रोशनी, घर के पौधों में डालने वाले पेस्टिसाइड, यूज होने वाले एप्लाइसेंस में जमा हुई धूल काफी घातक साबित हो रही है। आइये जानते हैं घर में होने वाले एयर पॉल्यूशन को आप किन किन तरीकों से दूर कर सकते हैं और एक साफ हवा में सांस ले सकते हैं-

क्रॉस वेंटिलेशन बहुत जरूरी-
घरों में क्रॉस वेंटिलेशन का होना बहुत जरूरी है। अगर आपके घर में बाहर की हवा आने और जाने के लिए खिड़की या रोशनदान नहीं हैं तो ये समस्या बनी रहेगी। घर की खराब हवा वेंटिलेशन ना होने के कारण बाहर नहीं जा सकेगी। खिड़कियों का होना काफी अहम हो जाता है, घर में मौजूद धूल-और धुआं को बाहर निकालने के लिए। इसकी वजह से आपके स्वास्थ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।

दिन की रोशनी का घर के अंदर पर्याप्त ना आना
अच्छे वेंटिलेशन के साथ सूरज की रोशनी भी घर में आना बहुत जरूरी है। इससे घर में हो रही सीलन नहीं होती, अगर सीलन है तो वो सूरज की रोशनी पड़ने से खत्म हेने लगती है।

घर की सफाई ना करना
अगर आप घर की सफाई नियमित रूप से नहीं करते तो घर मे धूल और गंदगी जमती चली जाती है, जो आपके हेल्थ के लिए बिल्कुल भी सही नही होता है। घर में रखे फर्नीचर जिसमें धूल जमने के चासेंज ज्यादा होते हैं, जैसे सोफा, बेड, कालीन, रग्स, इन सभी की नियमित सफाई करनी चाहिए, क्योंकि इन सभी का यूज आप सबसे ज्यादा करते हैं और धूल भी इन्हीं सब में सबसे ज्यादा जमती है। इसलिए इसकी सफाई का ध्यान रखें। धूल को बाहर निकालने के लिए घर के प्रवेशद्वार पर डोरमैट जरूर रखें, जिसकी सफाई भी आप डेली रूटीन पर करें। रसोई में काम करते हुए किचन की खड़की जरूर खोले। अगर खिड़की नहीं हो तो चिमनी या फैन जरूर खोल कर रखें।

पालतू जानवर से भी होता है एयर पॉल्यूशन
अगर आपके घर में पालतू जानवर जैसे कुत्ते या बिल्ली है, तो उनका खास खयाल रखें। उनके फरों में धूल जम जाती है। इसलिए उनके फरों की सफाई नियमित रूप से करें। अगर आप उनको बाहर टहलाने के लिए जाते हैं तो वापस आने पर उनकी सफाई जरूर करें।

एयर प्यूरीफायर का यूज करें
आज के वक्त में एयर प्यूरीफायर का काफी चलन हैं। जिसने इनडोर एयर प्ल्यूशन के लिए एक बेहतर अप्रोच दिया है। ये हाइब्रिड सिस्टम इनडोर एयर को साफ करता है और घर के अंदर और बाहर की हवा के बीच एचवीएसी सिस्टम की एक चेन बनाता है। एयर प्यूरिफायर AQI को बेहतर करता है।

घर में ऑर्गेनिक कलर्स का यूज करें
आप दीवारों के लिए ऐक्रेलिक या एपॉक्सी पेंट के साथ ही नैचुरल स्टोन का यूज घर की फर्श बनाने में करें। ऑर्गेनिक कलर्स का यूज करें।



Click it and Unblock the Notifications
