Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
कम हीमोग्लोबिन वाले जरुर खाएं मुठ्ठीभर भूना चना और गुड़, नहीं होंगी और भी बीमारियां
वैसे तो गुड़ और चने मिलाकर खाने के कई फायदे हैं। लेकिन जब इन दोनों को मिलाकर खाया जाता है तो इसके हेल्थ बेनिफट्स और बढ़ जाते हैं। इन दोनों में ही काफी अधिक मात्रा में आयरन मौजूद होता है। साथ ही इन्हें खाने से प्रोटीन भी प्रचुर मात्रा में मिल जाता है। सबसे अच्छी बात है कि ये दोनों ही बहुत ही किफायती दाम में मिल जाते हैं।

आयरन होता है भरपूर
गुड़ में सबसे अधिक आयरन होता है और एनिमिया आयरन की कमी से ही होता है। इसके अलावा गुड़ में आयरन के अलावा सोडियम, पोटेशियम और कई विटामिन्स भी पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना अपनी डाइट में गुड़ को शामिल करें तो कई फायदे और होंगे। गुड़ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। वहीं अगर भुने चने की बात की जाए तो भुने चने में कैल्शियम और विटामिन भी भरपूर मात्रा पाई जाती है।

नहीं होती है थकान
इन्हें खाने से आपको एनर्जी महसूस होती है। दरअसल, जब शरीर में आयरन जाता है तो ये ऊर्जा में भी बदल जाता है जिससे थकान और कमज़ोरी महसूस नहीं होती।

पेट में गैस बनने लगे तो
पेट की समस्याएं दूर होती हैं। इससे पेट में गैस बननी कम होती है और पाचन क्रिया दुरस्त रहती है। आप खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ अकेले भी खा सकते हैं इससे आपका हाज़मा बेहतर होगा।

मसल्स अच्छी बनाएं
अगर आप एक मुठ्ठी भुने चने और थोड़ा सा गुड़ एक साथ खाते हैं तो आपकी रोज की जरूरत का पोषण पूरा हो जाता है। चना प्रोटीन से भरा होता और जब इसे गुड़ के साथ मिला कर खाया जाता है तो इससे मसल्स अच्छी बनती हैं।

मेटाबॉलिक रेट होती है अच्छी, कब्ज को करें दूर
साथ ही ये मेटाबॉलिक रेट भी बेहतर होता है और वेट लॉस के लिए भी बेहतर है। चने और गुड़ में फाइबर पाया जाता है जो आपकी पाचन क्रिया को तेज करता है। साथ ही कब्ज की परेशानी से भी निजात दिलाता है।



Click it and Unblock the Notifications
