Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नपुसकंता को दूर करता है इलायची, जानें रोजाना इसे खाने के फायदों के बारे में
हरी इलायची को पकवानों में जायका बढ़ाने के तौर पर जाना जाता है। लेकिन भारत में खाने में इस्तेमाल में लिए जाने वाले मसाले आयुर्वेदिक दवाओं से भी कम नहीं है। पहले के समय में घर में मौजूद मसालों से ही हर समस्या का इलाज किया जाता था। हरी इलायची को लोग मसाले के रुप में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ये भी किसी औषधि से कम नहीं है। रसोई में आसानी से मिलने वाली इलायची के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। हरी इलायची का प्रतिदिन सेवन आपको कई तरह से स्वास्थ्य लाभ देता है।

माउथ फ्रेशनर की तरह करता है काम
इलायची को माउथ फ्रेशनर की तरह काम करता है। अगर आपको मुंह से दुर्गंध आने की परेशानी है, तो खाना खाने के बाद एक या दो इलायची चबा लें। इससे हाजमा भी ठीक रहेगा और मुंह की दुर्गंध से छुटकारा भी मिलेगा।

रक्तचाप को करता है नियंत्रित
इलायची शरीर के टॉक्सिन (विषैले पदार्थ) को बाहर निकालने में सहायता करती है। इसमें कैल्शियम,पौटेशियम और मैग्नेशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं। इलायची का सेवन रक्तचाप को भी नियंत्रित करने में सहायक है।

खून की कमी को करें पूरा
शरीर में रक्त की कमी के कारण पैदा हुए लक्षणों को कम करने में इलायची महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। रक्तअल्पता दूर करने के लिए इलायची पावडर को हल्दी के साथ गर्म दूध में डालकर लेना चाहिए। चाहें तो मिश्री अथवा गुड़ से मीठा भी कर सकते हैं। गुड़ में अधिक मात्रा में लोहा होता है जिससे रक्तअल्पता का ठीक तरह से मुकाबला किया जा सकता है। इलायची में मौजूद है एक महत्वपूर्ण धातु यानी तांबा। इसके अलावा इसमें लौहांश, आवश्यक विटामिन्स जैसे राइबोफ्लाविन, विटामिन सी, और नियासिन भी मौजूद रहते हैं। इन सभी तत्वों को लाल रक्तकणों को उत्पन्न करने एवं बढ़ाने में महत्वपूर्ण माना जाता है।

जुकाम और खांसी का इलाज
इलायची से आपको जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं में भी लाभ मिलता है। अगर सर्दी की वजह से सीने में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ हो तो इलायची के तेल की कुछ बूंदें गर्म पानी में डालकर 15 मिनट तक भाप लें। इससे कफ साफ होता है, जिससे आपको सर्दी-जुकाम और जकड़न से राहत मिलती है। आयुर्वेद में इलायची को गर्म तासीर का माना गया है जो शरीर को अंदर से गर्म करती है। इससे बलगम और कफ बाहर निकालकर छाती की जकड़न को कम करने में मदद मिलती है।

मर्दाना जोश बढ़ाए
दूध में इलायची डालकर उबालें। खूब अच्छे से उबल जाए तो इसमे शहद मिलाएं और नियमित रूप से रात को सोते समय इसे पी लें। आप देखेंगे कि आपकी सेक्स लाइफ में आनंद के साथ दीर्घता भी शामिल हो गई है। इलायची एक ऐसे टॉनिक के रूप में भी काम करती है जिससे सेक्स लाइफ में इजाफा होता है। यह शऱीर को ताकत प्रदान करने के साथ-साथ असमय स्खलित होने और नपुंसकता की समस्या से भी निजात दिलाने में सक्षम है।



Click it and Unblock the Notifications
