Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
घुन लगी दाल खाने से बचें, जानें कैसे कीड़ें लगने से बचाएं
कई बार डिब्बों में लम्बें समय तक अनाज, आटा और दाल खराब हो जाते हैं। इसके अलावा बरसात के मौसम में भी में दालों में घुन या कीड़े लगने की समस्या बहुत होती है। कई लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर घुन लगी दाल का सेवन कर लेते हैं। लेकिन ऐसा करने से आप कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। घुन लगी दाल को खाने की बजाय उसे फेंक देना चाहिए। साथ ही जानिए ऐसे उपाय जिनसे दालों को घुन न लगें।

क्यों लग जाता है दालों में कीड़ें
बरसात में ज्यादातर जीवाणुओं का प्रजनन काल होता है। वातावरण में नमी, गर्मी और ऑक्सीजन एक साथ मिलने के कारण इनमें जीवाणु पनपने लगते हैं। दालों में घुन लगने का भी यही कारण है। ढक्कन ठीक से बंद न होने के कारण या गीले हाथ इस्तेमाल करने के कारण दालों में घुन लग जाता है। ऐसी दालों का सेवन करने से बचना चाहिए।

इस तरह करें घुन लगी दाल की पहचान
वैसे तो दाल में लगा घुन सामने ही दिख जाता है। पर कई बार काले चने, काबुली चने या अन्य अनाजों में लगा घुन दिखाई नहीं देता। इसलिए इन्हें बनाने से पहले अच्छी तरह धोएं। धोने के बाद उन्हें कुछ देर पानी में भिगोकर रखें। पानी ली हुई दाल या अनाज से दोगुना होना चाहिए। थोड़ी देर पानी में भिगोकर रखने पर घुन और घुन लगे दालों के दाने तैरकर उपर आ जाएंगे। इन दानों को निकाल कर फेंक देना चाहिए।

इस तरह बचाएं दालों को घुन से
दालों को घुन से बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि उनके भंडारण यानी स्टोरेज में खास ध्यान रखें। ध्यान रखें कि कहीं से भी नमी कंटेनर के अंदर न जाने पाए। नमी के अंदर जाते ही उसमें जीवाणु बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। गर्मी और बरसात के मौसम में दालों में नीम की पत्तियां डाल कर रखें। चावल, गेहूं आदि अनाजों में बोरिक पाउडर भी डाला जा सकता है।

ऐसे करें बचाव
- दस किलो चावल में 50 ग्राम पोदीना रखें। इससे इन चीजों में कीडे नहीं पडे। इसी तरह रवा में 10 लौंग, शहद में 7-8 काली मिर्च और चावल में सूखे पोदीने की पत्तियां रख दीं। चाहें, तो सूजी को भून कर ठंडा करके भी डिब्बे में रख सकती हैं।

2.
दाल को कई महीने तक सुरक्षित रखने के लिए उसपर सरसो का तेल लगाएं और उसे धूप में सुखाकर कंटेनर में रखें इससे दाल ज्यादा दिनों तक चलेगी।

3.
गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए उस में प्याज भी मिलाया जा सकता है। 1 क्विंटल गेहूं में आधा किलो प्याज मिलाएं। सबसे पहले प्याज को नीचे रखें और फिर बीच में, इसके बाद सब से ऊपर रखें इससे गेहूं में कीड़े नहीं आएंगे।

4.
आटे और चावल को कीड़ों से बचाने के लिए साबूत लालमिर्च और साबूत नमक डब्बे में डाल दें। खाने वाले नमक के टुकड़ों को भी कौटन के कपड़े में बांध कर गेहूं में ऊपर या अंदर की तरफ रख दें।



Click it and Unblock the Notifications
