Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
बथुआ का साग खाने के है फायदे, मिलते है कई लाभ
बथुआ के साग में कई स्वास्थय लाभ होते है इसमें पाया जाने वाले पोषक तत्वों में विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन सी, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे तत्व भी होते हैं जो इस साग को और हेल्दी और पौष्टिक बनाते है इसके अलावा इसका टेस्ट भी काफी अच्छा होता है। कई स्वास्थय समस्याओ में इसके सेवन की सलाह दी जाती है इसके सेवन से पेट, यूरीनरी ट्रैक्ट से जुड़ी परेशानियों से आराम मिलता है। इस हरी पत्तेदार सब्ज़ी में कई मिनरल्स होते हैं। आइये इसके अन्य लाभ के बारे में जाने.........

दांतो की समस्या से राहत
ओरल केयर खासकर दांतों के दर्द से राहत पाने के लिए बथुए का सेवन अच्छा माना जाता है। इसके, बीज़ों का पाउडर दंतमंजन की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है। जब, दांतों में दर्द या मसूड़ों में सूजन हो तो यह नुस्खा आज़माया जा सकता है। इसी तरह बथुआ के पत्तों को पानी के साथ उबाल कर इससे गरारे करने से भी आराम मिलता है।

कब्ज का अचूक उपाय
जिन लोगों को ख़राब डायजेशन या लाइफस्टाइल की वजह से कब्ज़ की परेशानी होती है। उन्हें बथुआ ज़रूर खाना चाहिए। इससे, कॉन्स्टिपेशन से राहत मिलती है। इससे, एसिडिटी, लो एपेटाइट यानि भूख ना लगने की परेशानी, डकारें और गैस जैसी परेशानियों से भी आराम मिलता है।

खून साफ करे
बथुए को 4-5 नीम की पत्तियों के रस के साथ खाया जाए तो खून अंदर से शुद्ध हो जाता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है।
खत्म करता है कीड़े
बच्चों को कुछ दिनों तक लगातार बथुआ खिलाया जाए तो उनके पेट के कीड़े मर जाते हैं। बथुआ पेट दर्द में भी फायदेमंद है।

चर्म रोग दूर करे
बथुए को उबालकर इसका रस पीने और सब्जी बनाकर खाने से चर्म रोग जैसे सफेद दाग, फोड़े-फुंसी, खुजली में भी आराम मिलता है। इसके अलावा बथुए के पत्तों को पीसकर इसका रस निकालें। अब 2 कप रस में आधा कप तिल का तेल मिलाएं और इसे धीमी आंच पर पकाएं। इसके पानी को पिएं।



Click it and Unblock the Notifications