Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
क्या है हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन दवा, जिस पर अमेरिका कर रहा है कोरोना के इलाज का दावा
भारत में कोरोना वायरस (coronavirus) के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. इस बीच एक दवा चर्चा के केंद्र में आ गई है। इस दवा का नाम है हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन (hydroxychloroquine)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) ने जब यह दवा भारत से मांगा और नहीं देने पर बदले की कार्रवाई होगी कहने के बाद यह दवा चर्चा का विषय बन गया। बहुत ही कम लोगों ने इस दवा के बारे में सुना होगा। तो चलिए बताते हैं hydroxychloroquine दवा के बारे में और इसके फायदे और नुकसान के बारे में।
दावा किया जा रहा है कि यह दवा कोरोना वायरस के इलाज में मददगार साबित हो रहा है, अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी यह दावा करते हुए भारत से इस ड्रग के आयात करने की बात कही, जिसपर केंद्र सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।

कब ली जाती है हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन (hydroxychloroquine) मलेरिया के इलाज में उपयोग किया जाता है। हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन मलेरिया के इलाज करने में सबसे पुरानी और सस्ती दवा है। इसके साथ ही इस दवा से ऑर्थराइटिस का भी इलाज किया जाता है।

कोरोना वायरस के इलाज में हो रहा फायदा
हालांकि अभी तक कोरोना वायरस को मात देने के लिए कोई दवा नहीं बनी है लेकिन हाइडोक्सीक्लोरोक्विन के इस्तेमाल करने से फायदे हो रहे हैं। हाल ही में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कोरोना वायरस (coronavirus) के इलाज में इस दवा का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया था।
इतना ही नहीं अमेरिका समेत कई देशों में इस दवा के जरिए कोरोना मरीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए भी इस दवा का उपयोग किया जा रहा है। जिसके बाद इसकी वैश्विक मांग बढ़ गई है।

बिना सलाह के इस्तेमाल करने पर हो सकते हैं ये साइड इफेक्ट
हालांकि बिना डॉक्टर की सलाह के इसका इस्तेमाल करना हानिकारक होता है। हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन भले ही कोरोना के इलाज में मददगार साबित हो रहा है इसका मतलब ये नहीं कि इसे कोई भी ले सकता है। इस दवा के इस्तेमाल से डायरिया, चक्कर आना, उल्टी, मितली, भूख कम होना, सिरदर्द, पेट में दर्द, त्वचा पर चतक निकलना, वजह कम होना और बाल झड़ने जैसी समस्या सामने आ सकती है। इतना ही नहीं इस दवा का इस्तेमाल करने पर किडनी और दिल पर भी असर पड़ सकता है. यह दवा बच्चों को देना तो बिल्कुल मना है।
बता दें कि भारत इस दवा का सबसे बड़ा निर्यातक है लेकिन कोरोना इलाज में मददगार साबित होने के बाद से भारत निर्यात पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन फिर 7 अप्रैल यानी आज हटा लिया गया है। अमेरिका ने भी इस दवा की मांग भारत से की है लेकिन भारत ने कहा है कि पहले यहां की स्थिति देखने के बाद कोई फैसला लिया जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
