Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Alert। टिकटॉक के Skullbreaker चैलेंज से हो सकता है गर्दन और सिर फ्रेक्चर, बच्चों के लिए है खतरनाक
ब्लू वेल चैलेंज, मोमो चैलेंज औरलिप ग्लू चैलेंज के बाद अब एक और चैलेंज दुनियाभर में सोशल मीडिया पर बच्चों के लिए खतरा बनकर मंडरा रहा हैं। ये है टिकटॉक का लेटेस्ट वायरल चैलेंज जिसका नाम है " स्कलब्रेकर चैलेंज।" यह चैलेंज बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टरों की मानें तो इस चैलेंज को स्वीकार करने वाले बच्चे के शरीर की हर एक हड्डी के जोड़ में फ्रैक्चर आ सकता है। लिहाजा पैरंट्स के साथ-साथ स्कूल में टीचर्स को भी अलर्ट रहने की जरूरत है ताकि बच्चों को इस चैलेंज को करने से रोका जा सके।

क्या है स्कलब्रेकर चैलेंज?
इस स्कलब्रेकर चैलेंज की बात करें तो इस चैलेंज में 3 लोग साइड बाइ साइड खड़े होते हैं। बीच में खड़े रहने वाला शख्स जोड़ से उछलता है और दोनों तरफ साइड में खड़े लोग जंप लगाने वाले व्यक्ति को पैर में किक मारते हैं। इस किक की वजह से जंप करने वाला व्यक्ति जमीन पर बहुत जोर से गिर जाता है। सोशल मीडिया पर इस चैलेंज का जो विडियो वायरल हो रहा उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि बीच वाला शख्स जो जंप करता है उसे पता ही नहीं होता कि उसके साथ क्या होने वाला है। वहीं, कुछ विडियोज में जंप करने वाला व्यक्ति साइड में खड़े लोगों की किक से बचने की कोशिश करता है। इन सबके बीच जब वह जमीन पर गिरता है तो उसे अच्छी खासी चोट लग सकती है।

सिर और गर्दन में फ्रेक्चर होने का खतरा
इस चैलेंज की शुरुआत स्पेन से हुई थी और अब यह दुनियाभर में वायरल हो रहा है। इस चैलेंज की वजह से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। डॉक्टर की मानें तो 'जो व्यक्ति जंप कर रहा है जब उसे किक मारी जाती है तो वह सीधा हिप और सिर के बल जमीन पर गिरता है जिससे उस व्यक्ति के सिर और गर्दन में गंभीर चोट लगने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। इसके अलावा चूंकि जंप करने वाला शख्स हिप के बल जमीन पर गिरता है इसलिए हिप के साथ-साथ घुटना, टखना और शरीर के कई दूसरे हड्डी के जॉइंट में भी फ्रैक्चर होने का खतरा रहता है। साथ ही साथ लिगामेंट्स के फटने का भी रिस्क काफी ज्यादा है।'

बच्चों को करें सावधान
इस स्कलब्रेकर चैलेंज का विडियो सिर्फ टिकटॉक पर ही नहीं बल्कि वॉट्सएप समेत सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है।लिहाजा इससे पहले कि आपके बच्चे भी इस विडियो को देखकर इस तरह का कोई स्टंट ट्राई करने की कोशिश करें, आपको सावधान रहने की जरूरत है। बेहद जरूरी है कि पैरंट्स अपने बच्चों से इस तरह के चैलेंज में होने वाले खतरे और चोट लगने के डर के बारे में बात करें और जागरुक बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
