Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
2 घंटे से ज्यादा एक ही पॉजिशन में बैठने से होते हो सकती है ये परेशानियां
वर्किंग लोग काम के प्रेशर की वजह से घंटों तक एक ही जगह और एक पॉजिशन में बैठकर काम करने की आदी हो जाते हैं। कई लोग रोजाना एक ही पॉजिशन में घंटो निकाल देते हैं, उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता है कि वो सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ये बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक शोध में कहा गया है कि दो घंटे से ज्यादा देर तक एक ही पोजीशन में बैठे रहने से असमय मौत का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। कई घंटों तक एक लगातार बैठने से आपकी सेहत को कई नुकसान हो सकता है। आइए, इन्ही नुकसान के बारे में जानते हैं -
अमेरिका स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के एक शोध के मुताबिक, दो घंटे या उससे अधिक समय तक एक ही मुद्रा में बैठे रहने से असमय मौत का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। शोध के अनुसार लगातार कुर्सी पर बैठे रहने से अलग-अलग बीमारियों से मौत का खतरा 27 फीसदी और टेलीविजन देखने से होने वाली बीमारियों से मौत होने का खतरा 19 फीसदी तक होता है।

रीढ़ की हड्डी हो सकती है खराब
एक ही स्थिति में लंबे समय तक बैठने से पीठ की मांसपेशियों और रीढ़ की हड्डी पर भारी दबाव पड़ता है। टेढ़े होकर बैठने से रीढ़ की हड्डी के जोड़ खराब हो सकते हैं और यह आगे जाकर पीठ दर्द और गर्दन दर्द का कारण बन सकता है।

कॉलेस्ट्रोल की हो सकती है समस्या
लंबे समय तक बैठे रहने से मांसपेशियों का वसा भी कम ही खर्च होता है, जिस वजह से फैटी एसिड दिल की कार्य प्रणाली में रुकावट पैदा करता है। एक ही स्थिति में लंबे समय तक बैठने से खराब कोलेस्ट्रोल के स्तर में वृद्धि तो होती है और साथ ही कई तरह के कैंसर तथा अन्य गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।

ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है
कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि चाहे कोई व्यक्ति थोड़े-थोड़े समय के लिए बैठे अथवा लंबे समय तक बैठा रहे, उसके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। लंबे समय तक बैठे रहने से हमारी मांसपेशियां क्रियाशील नहीं रहती हैं, जिस कारण हमारे दिमाग को ताजा खून और ऑक्सीजन नहीं मिल पाता।

कुर्सी पर लम्बी देर पर बैठते हुए रखें इन बातों का ध्यान
- कुर्सी पर बैठते समय सीधे बैठें, साथ ही पैरों को जमीन पर रखें। कई बार कुर्सी पर बैठते समय लोग उसकी ऊंचाई बढ़ा देते हैं और पैर हवा में लटकते रहते हैं। यह बैठने की बहुत ही खतरनाक स्थिति है, क्योंकि हवा में पैर लटकने से कमर की हड्डी पर दबाव पड़ता है, जिससे घुटनों और पैरों में दर्द शुरू हो जाता है।इससे कमर और पैर के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी भी प्रभावित होती है।
- कुर्सी पर बैठते समय पैरों को जमीन पर रखें। कभी भी आगे की तरफ झुककर न बैठे। अपना पूरा वजन कुर्सी के पिछले वाले हिस्से पर जोड़कर रखें। कुर्सी पर अपने सिस्टम को सीधे आंखों के सामने रखें, जिससे गर्दन को ज्यादा तकलीफ न हो। काम के वक्त पैरों को क्रॉस करके बैठना भी सही नहीं है, क्योंकि टांगों को क्रॉस करके बैठने से पेरोनोल नसें दब जाने का डर रहता है।



Click it and Unblock the Notifications
