Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
कमरे में अंगीठी जलाकर सोने से हो सकती है मौत, इन बातों का ध्यान
देशभर के कई कोनों में हाड़कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। ठंड से बचाव के लिए कई लोग अंगीठी का इस्तेमाल करते हैं, खासकर ग्रामीण जरुर इसका इस्तेमाल करते हैं लेकिन बंद कमरे में अंगीठी कितनी हानिकारक है। यह जानना भी जरूरी है। इसलिए अंगीठी के खतरों से सावधान रहना जरूरी है।
डॉक्टरों के अनुसार अंगीठी में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी और कोयला जलाने पर भारी मात्रा में कार्बन मोनोऑक्साइड निकलता है।
अंगीठी से निकलने वाली जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बेहोशी की स्थिति पैदा कर सकती है। इसकी अधिकता से कॉन्सेस लेवल कम होने से जान भी जा सकती है।

हीमोग्लोबिन को घटाता है
बंद कमरे में अंगीठी को रखा जाता है तो कार्बन मोनोऑक्साइड सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंचता है। मोनोऑक्साइड के फेफड़ों तक पहुंचने के बाद ये सीधा खून में मिल जाता है, जिससे हीमोग्लोबिन का लेवल घट जाता है और इंसान की मौत हो जाती है।

आंखों को भी पहुंचाती है नुकसान
अंगीठी से निकलने वाली गैस सिर्फ फेफड़ों को ही नहीं बल्कि आंखों को भी नुकसान पहुंचाती है। अंगीठी के सामने बैठने से आंसुओं की परत सूख जाती है। जो लोग कंप्यूटर पर ज्यादा देर काम करते हैं उनकी आंखों में ड्राइनेस आ जाती। कुछ मामलों में आंखों में जख्म भी देखने को मिलते हैं।

बुजुर्ग और बच्चें रखें सावधानी
बजुर्ग और बच्चों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि उनकी इम्युनिटी कम होती है। उन्हें कोल्ड एक्सपोजर लगने का खतरा अधिक रहता है। इन्हें ठंड में ठीक-ठाक गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलना चाहिए। सादा भोजन करना चाहिए। गर्म भोजन करना चाहिए। हल्का गर्म पानी का सेवन हितकर होता है। ठंड में जब भी पानी पिएं हल्का गर्म पानी पिएं। शरीर में पानी की मात्रा कम नहीं होनी चाहिए। शरीर में पानी कम होने पर डिहाइड्रेशन की की संभावना रहती है।

अंगीठी जलाते वक्त बरतें ये सावधानियां
- सर्दियों में अगर आप अंगीठी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो कभी भी कमरे को पूरी तरह से बंद न करें। कमरे में वेंटिलेशन की सुविधा होनी चाहिए कमरे की खिड़की को हमेशा खुला रखें।
- अंगीठी जलाकर उसके आसपास ना सोएं।
- कमरे में अंगीठी जलाते वक्त हमेशा एक बाल्टी पानी भरकर किनारे जरूर रखें।
- जमीन पर सोने से बचें। अंगीठी के आसपास किसी भी तरह का प्लास्टिक का सामान, कैमिकल, कपड़े आदि रखने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
