Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
सर्दियों में पालक जूस पीने से शरीर रहता है फिट, मिलता है भरपूर आयरन और स्किन रहती है स्वस्थ
पालक खाने से होने वाले फायदों के बारे में हर कोई वाकिफ हैं। इसमें मौजूद न्यूट्रीएंट्स आपको कई बीमारियों से बचाकर रखता हैं। वैसे तो पालक का किसी भी रूप में सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसके जूस को पीने से भी कई बेहतरीन फायदे मिल सकते हैं। सर्दियों में पालक का जूस पीने से खून की कमी नहीं होती है और ये स्किन को ग्लोइंग बनाएं रखता हैं।
पालक में विटामिन ए, सी, ई, के और बी कॉम्प्लेक्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें मैगनीज, कैरोटीन, आयरन, आयोडीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस और आवश्यक अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं।

पालक का जूस बनाने की रेसिपी
पालक का जूस बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को धो लें और उन्हें बारीक काट लें। अब मिक्सर में थोड़े से पानी के साथ पालक के पत्ते डालें और पीस लें। ध्यान रखें कि इसे ज्यादा महीन नहीं करना है वरना इसके फाइबर नष्ट हो सकते हैं।
पालक के जूस को एक बाउल में निकाल लें। उसमें थोड़ा पानी, भुना जीरा, काला नमक, नमक और काली मिर्च डालकर मिक्स कर लें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है।

वजन कम करता है
वजन कम करने के लिए पालक का जूस रोजाना पीना चाहिए। एक रिसर्च में भी ये बात साबित हो चुकी हैं। पालक फाइबर युक्त होता है जिसके कारण यह दूसरे आहारों को आसानी से पचाता है और शरीर में अतिरिक्त वसा जमा नहीं हो पाती।

स्किन रहती हैं जवां
अगर आपको त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है तो पालक का जूस पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पालक का जूस पीने से त्वचा निखरी और जवां बनी रहती है। ये बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है।

गर्भवती महिलाएं जरुर पीएं
कैंसर जैसी खतरनाक और जानलेवा बीमारी से बचना है तो रोज पालक का जूस पियें। कई अध्ययनों में कहा गया कि पालक के जूस में क्लोरोफिल और फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है जो कैंसर कोशिकाओं के निर्माण से मुकाबला करने में मदद करता है।

बॉडी को करता है डिटॉक्स
डाजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखने के लिए भी पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है। ये शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है। इसके अलावा अगर आपको कब्ज की समस्या है तो भी पालक का जूस आपके लिए फायदेमंद रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
