Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने से मसल्स बनती है स्ट्रॉन्ग, जानें किन्हें नहीं चलानी चाहिए
साइकिल चलाना हमारे फिटनेस के लिए बहुत सारी एक्सरसाइज में से बहुत खास है। खासकर हमारी व्यस्त जीवनशैली के दौरान 30 मिनट तक साइकिल चलाने से भी कई समस्याओं से लड़ने में मदद मिल सकती है। जैसे-जैसे हमारी लाइफस्टाइल बिजी होती जा रही है, ऐसे में हम अपने हेल्थ और फिटनेस के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। वर्क फ्रॉम होम ने कई लोगों को बैठे-बैठे मोटापे का मरीज बना दिया है। आमतौर पर पेट और जांघों पर सबसे ज्यादा चर्बी इक्ट्ठी होती है। वजन बढ़ने से कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं, जैसे हृदय रोग, उच्च कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह, या उच्च रक्तचाप।

इसलिए वजन कम करना बहुत जरूरी है। यदि आप वजन बढ़ने के साथ-साथ आपके पेट और पैरों पर जमा होने वाली चर्बी को लेकर चिंतित हैं और जल्दी से अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो अभी से साइकिल चलाना शुरू कर दें। जानते है रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने के फायदों के बारे में बताया।
साइकल चलाने के फायदे
- रोजाना साइकिल चलाने से आपके पैरो की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है। इससे पैरो की मांसपेशियों मजबूत होती है।
- साइकिल चलाने से तनाव भी कम होता है और मूड फ्रेश होता है। इसके अलावा साइकिलिंग आपकी याददाश्त को भी बेहतर करता है।
- साइकिलिंग से मसल्स भी बनती हैं और शरीर का फैट कम होने में भी मदद मिलती है। रोजाना साइकिल चलाने पर आप एक हफ्ते में 2,000 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं।
- साइकिल चलाने पर दिल की सेहत भी बेहतर होती है और सांस संबंधी दिक्कतों में भी आराम मिलता है।
- पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस वाले लोगों के लिए साइकिल चलाना सबसे अच्छी एक्सरसाइज साबित हो सकती है।
- नियमित साइकल चलाने से बीपी कंट्रोल में रहता है और ये हार्ट के लिए भी अच्छा है।

किस समय करें साइकिलिंग
वैसे तो साइकिलिंग आप कभी भी कर सकते हैं, लेकिन अच्छे हेल्थ रिजल्ट पाने के लिए इसे सुबह के समय ठंडी हवा में चलाना ज्यादा अच्छा साबित होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- घुटनों की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी साइकिल नहीं चलानी चाहिए क्योंकि साइकिलिंग से समस्या बढ़ सकती है।
- अस्थमा के मरीजों को ज्यादा साइकिलिंग करने से बचना चाहिए वरना सांस फूलने की समस्या हो सकती है। अगर साइकिलिंग करनी है तो डॉक्टर की राय जरुर लें।
- मिर्गी के मरीजों को भी साइकिलिंग करने से पहले डॉक्टर की राय लेनी चाहिए और ऐसे लोगों को कभी भी अकेले साइकिलिंग नहीं करनी चाहिए।
- साइकिल चलाने से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद रहता है। यह साइकिल चलाने के लिए शरीर को तैयार कर देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
