Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
खाने की वो चीजें जो बिगाड़ सकती है आपका स्लीप साइकिल
हेल्दी लाइफ जीने के लिए अच्छे खानपान के साथ पर्याप्त नींद की भी बहुत जरूरत रहती है। क्यूंकि अगर हमारी नींद पूरी नहीं हुई है या ठीक से रात को नींद नहीं आती है, तो शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको बतादें कि एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए 7-8 घंटे की नींद जरूरी है। वैसे देखा जाए तो नींद ना आने के कई कारण है, जिसमें से एक प्रमुख कारण डाइट को भी माना जा सकता है। क्यूंकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनका अगर हम रात को सेवन करते है तो हमारी नींद डिस्टर्ब हो सकती है। और अपनी नींद की कमी को पूरा करने के लिए हमें दवाओं का सहारा लेना पड़ सकता है। जिनका अधिक सेवन शरीर पर विपरित प्रभाव ड़ाल सकता है। तो इससे अच्छा यही है कि हम अपनी डाइट में ही सुधार कर लें। यहां हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आप रात को सोने से पहले लेने से परहेज करना चाहिए। ताकि आप साउंड स्लीप का आनंद ले सकें।

फैटी और ऑइली चीजें
कुछ लोगों को टीवी या मोबाइल देखते समय कुछ ना कुछ खाने की क्रेविंग होती रहती है। और अपनी इस भूख को मिटाने के लिए हम हम तले-भुने चिप्स, फ्रेंच फ्राई, स्नैक्स आदि चीजें खाते हैं। इन सब चीजों को खाने के चक्कर में हम प्रॉपर खाना नहीं खाते। फिर जब हम बेड पर जाते हैं, तो नींद नहीं आती है। क्यूंकि इन ऑइली चीजों में मौजूद हाई फैट हमारी नींद को खराब कर देते हैं। इसलिए ये जरूरी है कि सोने से पहले इन सभी चीजों को खाने से बचा जाए।
स्पाइसी फ़ूड
अक्सर शादियों या किसी ख़ास आयोजन पर स्पाइसी खाना बनाया जाता है, जिन्हें हम चटकारे लेकर खाते है। चूंकि ऐसे भोजन गरिष्ट होते हैं और देर से पचते हैं, ऐसे में इन्हें रात में खाना सही नहीं है। बल्कि स्पाइसी खाना खाने से सीने में जलन, एसिडिटी और गैस की परेशानी भी हो सकती है। इससे हमारी नींद सही ढंग से पूरी नहीं हो पाती है।
आइसक्रीम
आइसक्रीम एक ऐसी चीज है जो लगभग हर उम्र के लोगों को पसंद होती है। लेकिन ये एडेड शुगर और सैचुरेटेड फैट से भरपूर होती है। इसके सेवन से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल लेवल तो हाई होता ही है, बल्कि इससे आपकी नींद भी डिस्टर्ब होती है। इसलिए इसे रात के समय एवाइड करें।
स्मोकिंग और ड्रिंक
ऐसे बहुत से लोग है जिन्हें रात के समय स्मोक और ड्रिंक करने की आदत होती है। लेकिन क्या आप जानते है कि इनमें मौजूद कैमिकल नींद में बाधक बन सकते हैं। नींद ना आने के अलावा भी ये दोनों खराब आदतें आपकी सेहत पर बुरा असर ड़ाल सकती है। इसलिए अच्छा यही है कि इस तरह की चीजों से दूर रहा जाए।
डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट का टेस्ट वैसे तो बड़ा ही अच्छा होता है, लेकिन जब आपके सोने के समय की बात आती है तो आपको इससे बचना चाहिए। क्यूंकि, चॉकलेट में जो कैफीन होता है, वो आपके स्लीपिंग साइकिल को प्रभावित कर सकता है।
टमाटर
यदि आपको रात के समय एसिडिटी या हार्टबर्न की समस्या रहती है तो आपको ये समझना होगा कि सोने से पहले टमाटर का सेवन करना अच्छा नहीं होता है। क्यूंकि सोने के बाद टमाटर भोजननाल में एसिडिटी बढ़ा देता है, ऐसे में आपको रात में सीने में जलन व बैचेनी आदि की समस्या हो सकती है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
वैसे हरी सब्जियां जेसे ब्रोकली या पत्तागोभी खाना सेहत के लिए अच्छा है लेकिन रात के डिनर में इन्हें ना लें। लेने, क्यूंकि ये गैस्टिक प्रॉब्लम खड़ी कर सकती है। दरअसल, इनमें अघुलनशील फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो लंबे समय तक आपका पेट को भरा रखती है और धीरे-धीरे पचता है। इसे खा कर सोने से ये प्रक्रिया और धीमी होती है इससे ये गैस या डाइजेशन संबंधी अन्य समस्याएं पैदा करने लगती हैं।
रेड मीट
वैसे तो रेड मीट प्रोटीन और आयरन से भरा जरूर होता है, लेकिन ये आपके डिनर के लिए बेहतर ऑप्शन नहीं है। क्यूंकि इसे खाने के बाद सोने से आपको बेचैनी हो सकती है और इससे आपकी नींद खराब हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
