Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
योनि को स्वस्थ रखने के आसान तरीके

हमारे शरीर के साथ-साथ हमें अपनी योनि को भी पूरी तरह से साफ रखना चाहिए। भले ही योनि अपनी सफाई का काम समय-समय पर करती रहती है, इसका मतलब ये नहीं कि हम अपने काम को नज़रअंदाज कर दें। एक स्वस्थ योनि फायदेमंद बैक्टीरिया से समृद्ध होती है। यह बैक्टीरिया संक्रमण से लड़ने में व पीएच स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए हमें अपनी योनि को हर रोज साफ करने की जरुरत है।
एक स्वस्थ योनि स्वयं को साफ रखने के लिए कम मात्रा में मलत्याग को स्रवित करती है। सरल शब्दों में कहा जाए तो योनि की सफाई हमारे मुंह को साफ रखने के लिए बनें वाली लार से संबंधित है। इसलिए महिलाओं को योनि की सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए।
योनि में खुजली का कैसे करें इलाज
अगर योनि ठीक से काम ना करे तो आपको जलन या संक्रमण जैसी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। विकट स्थिति में आपको चिकित्सक की सहायता लेनी पड़ सकती है। अतः योनि को साफ रखने के लिए यहां दिए गए सुझावों पर गौर करें।
योनि को साफ व स्वस्थ रखने के लिए इन तरीकों पर एक नज़र डालें:

1 योनि को साफ रखें:
योनि को पानी से साफ करें। साफ करते वक़्त अपने गुप्त अंग को आगे से लेकर पीछे तक साफ करें। यह योनि को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने की एक मूल टिप है।

2 समय-समय पर अपने नैपकिन को बदलें:
पिरीअड के दौरान, नैपकिन को हर 4 घंटों में बदलें। यह सुझाव आपकी योनि को साफ व सेहतमंद रखने में बहुत मदद करेगा।

3 यौन-संबंध:
यौन-संबंध के बाद अपने गुप्त अंग को पानी से धोना बहुत जरुरी है। इस तरह आप यौन संक्रमण से होने वाली कुछ बीमारियों से मक्त रहेंगे।

4 टॉयलेट पेपर का उपयोग करें:
पेशाब के बाद योनि को टॉयलेट या टिशू पेपर से साफ करें। योनि को साफ करने के लिए कपड़े का इस्तेमाल ना करें क्योंकि उसमें बैक्टीरिया होता है।

5 प्यूबिक बालों को निकालें:
समय-समय पर अपने प्यूबिक बालों को निकालते रहें। इस तरह करने से आपको पसीने के कारण आने वाली योनिक गंध से छुटकारा मिलेगा तथा यह योनि को स्वस्थ रखने का एक अच्छा तरीका है।

6 गर्म पानी से साफ करें:
प्रतिदिन अपनी योनि को गर्म पानी से धोएं। गर्म पानी आपके गुप्त अंग में मौजूद बैक्टीरिया का खात्मा करता है।

7 समय-समय पर अपनी पैंटी को बदलें:
दिन में दो बार अपनी पैंटी को बदलें। इस तरह आपकी योनि स्वस्थ व बदबू से मुक्त रहेगी। आप चाहे तो हर रोज अपनी पैंटी को बदल सकते हैं।

8 कॉटन की पैंटी पहनें:
पैंटी का चयन करते वक़्त आप लेस या साटन वाली पैंटी की बजाय कॉटन की पैंटी का चयन करें। कॉटन शरीर से निकलने वाले पसीने को जल्द सोख लेता है। अतः कॉटन की पैंटी आपको स्वस्थ व ताजा महसूस कराएगी।

9 योनि को गीला ना छोड़ें:
शौच के बाद अपनी योनि को टिशू पेपर से सूखा करें। गीली योनि संक्रमण या फंगस का कारण बन सकती है।

10 सेक्स के बाद पेशाब करना ना भूलें:
सेक्स के दौरान, अवांछित बैक्टीरिया आपके गुप्त अंग या मूत्राशय से चिपक जाते हैं। अतः सेक्स के बाद पेशाब जाने से आप अपनी योनि पर फैले बैक्टीरिया से निजात पाएंगे। इस तरह आपकी योनि का स्वास्थ्य बरकरार रहेगा तथा आप यूटीआई संक्रमण से बचे रहेंगे।

11 हमेशा कंड़ोम का इस्तेमाल करें:
कंड़ोम का इस्तेमाल योनि को तंदुरस्त एवं साफ रखने का एक अच्छा तरीका है। कंड़ोम योनि के पीएच स्तर को बनाए रखता है तथा उसमें लैक्टोबेसिली जैसे अच्छे बैक्टीरिया को जीवित रहने में मदद करता है।

12 सही आहार:
क्रेनबेरी एवं अनानास का रस दोनों योनिक स्राव को सुधारते हैं। इनके अलावा, अपने आहार में लहसुन को शामिल करें चूंकि लहसुन योनि को स्वाभाविक रूप से साफ रहने में मदद करता है।

13 कसरत:
केगेल कसरतें आपकी योनि को फर्म रखने में मदद करती हैं तथा आपकी सेक्स लाइफ को भी सुधारती हैं। इसलिए इन कसरतों का लाभ उठाएं एवं अपनी योनि को सेहतमंद बनाएं।

14 सुगंधित साबुन का इस्तेमाल ना करें:
सुगंधित साबुन, योनि में जलन पैदा करते हैं और चूंकि गुप्त अंग की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है आप सूजन का शिकार हो सकते हैं। इसलिए अपनी योनि को सुगंधित साबुन से ना धोएं।

15 बाडी वॉश का इस्तेमाल ना करें:
कभी भी अपनी योनि को बाड़ी वॉश से ना धोएं। अपनी योनि को साफ करने के लिए किसी सौम्य साबुन का या केवल साफ पानी का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
