Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
स्टडी: स्मोकिंग करने वाली महिलाओं में ब्रेन हैमरेज का खतरा ज्यादा
स्मोकिंग करने वाली महिलाओं में मस्तिष्क की परत के नीचे ब्लीडिंग होने का खतरा ज्यादा रहता है, इसे सबएरक्नोइड हैमरेज कहते हैं। सबएरक्नोइड हैमरेज वह स्थिति है जिसमें मस्तिष्क की परत और मस्तिष्क की अंदर के टिशूज के बीच खून फैल जाता है।
Jabong Big Brand Sale! Buy Fashion Products Now at 80% Discount Hurry
हालांकि सिगरेट स्मोकिंग से सबएरक्नोइड हैमरेज का खतरा पुरुष और महिला दोनों में रहता है लेकिन महिलाओं में ये खतरा ज्यादा है। फिनलैंड की हेलसिंकी युनिवेर्सिटी के फिजीशियन ब्लादिमीर लिंडबोहम के अनुसार महिलाओं में सबएरक्नोइड हैमरेज का खतरा ज्यादा है, स्मोकिंग की अतिसंवेदनशीलता पर अध्ययन से इस बात की पुष्टि हो चुकी है।
दिन में 1 से 10 सिगरेट पीने वाली महिलाओं में सिगरेट नहीं पीने वाली महिलाओं की तुलना में 2.95 गुना सबएरक्नोइड हैमरेज अधिक पाया गया जब कि पुरुषों में यह प्रतिशत 1.93 गुना था।

जो महिलाएं 11 से 20 सिगरेट रोजाना पीती हैं उनमें सबएरक्नोइड हैमरेज का खतरा 3.89 गुना बढ़ जाता है, इतनी ही सिगरेट यदि पुरुष पीते हैं तो उनमें यह खतरा 2.13 गुना बढ़ जाता है। ऐसे ही जो महिलाएं 21 से 30 सिगरेट रोजाना पीती हैं उनमें सबएरक्नोइड हैमरेज का खतरा 8.35 गुना बढ़ जाता है, इतनी ही सिगरेट यदि पुरुष पीते हैं तो उनमें यह खतरा 2.76 गुना बढ़ता है।
लिंडबोहम कहते हैं कि हमारे रिसर्च के परिणामों के अनुसार उम्र, सेक्स, जीवनशैली आदि का भी सबएरक्नोइड हैमरेज होने की संभावना पर प्रभाव पड़ता है और इसी अनुसार स्मोकिंग की लत छोडने पर ज़ोर दिया जाता है। पहले जो लोग सिगरेट पीते थे उन्होने यदि सिगरेट छोड़ दी है तो उनमें यह खतरा कम हो जाता है।

उनके अनुसार स्मोकिंग का कोई सुरक्षित तरीका नहीं है, अच्छा तरीका यही है कि आप कभी स्मोकिंग न करें। स्मोकिंग छोडना पुरुष और महिला दोनों में ही सबएरक्नोइड हैमरेज के खतरे को कम करता है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार सभी स्ट्रोक्स में सबएरक्नोइड हैमरेज का हिस्सा तीन प्रतिशत है। आज एक बहुत बड़ी आबादी सबएरक्नोइड हैमरेज का खतरा ले कर जी रही है ऐसे में स्मोकिंग छोडना ही इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है।

स्ट्रोक जनरल में छपी स्टडी में फिनिश नेशनल सर्वेज़ से 61,521 वयस्क युवाओं ने भाग लिया। इसमें आधे प्रतिभागी महिलाएं थी जिनकी उम्र 45 वर्ष थी। स्टडी में नामांकन के बाद 21 वर्ष बाद तक पहला स्ट्रोक या मृत्यु आदि का फॉलोअप किया गया। यह स्टडी 31, दिसंबर 2011 को पूरी हुई। (आईएएनएस के अनुसार)
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
