Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
वैजाइनल डिस्चार्ज कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये 6 घरेलू उपचार
वैजाइनल डिस्चार्ज के लिए वैजाइना में ही मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया ज़िम्मेदार होते हैं। बेशक वैजाइना में मौजूद ये हेल्दी बैक्टीरिया वैजाइना को यीस्ट इन्फेक्शन से बचाते हैं।
वैजाइनल डिस्चार्ज लड़कियों से जुड़ी ऐसी समस्या है जिसमें उनके योनि से लगातार कुछ लिक्विड निकलता रहता है। आमतौर पर इस समस्या से लड़कियां बहुत परेशान रहती हैं और इसका असर उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों पर भी पड़ता है।
वैजाइनल डिस्चार्ज के लिए वैजाइना में ही मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया ज़िम्मेदार होते हैं। बेशक वैजाइना में मौजूद ये हेल्दी बैक्टीरिया वैजाइना को यीस्ट इन्फेक्शन से बचाते हैं लेकिन कई बार इनकी अनियमितता से डिस्चार्ज बढ़ जाता है।
सामान्य रूप से जो डिस्चार्ज होता है वो पारदर्शी और ऑफ वाइट कलर का होता है जो यह दर्शाता है कि वैजाइना का पीएच (pH) लेवल सामान्य है।
जब वैजाइना से निकलने वाले लिक्विड का कलर बदल हुआ लगे और उसमें अलग तरह की तेज महक हो तो समझ लें कि वहां पर हानिकारक बैक्टीरिया बढ़ गये हैं। इस स्थिति में योनि में गीलापन बढ़ जाता है जिससे इन्फेक्शन फैलने की संभावना भी बढ़ जाती है।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू उपचार बता रहे हैं जो वैजाइनल डिस्चार्ज और दुर्गंध को काफी हद तक नियंत्रित कर देते हैं।

1 - नेचुरल योगर्ट:
योगर्ट प्रोबायोटिक की तरह काम करती है और किसी भी तरह के इन्फेक्शन को बढ़ने से रोकने में मदद करती है। अगर आप ज्यादा मात्रा में होने वाले वैजाइनल डिस्चार्ज से परेशान हैं तो योगर्ट के इस्तेमाल से आप राहत पा सकती हैं।
कैसे करें इस्तेमाल:
- दो चम्मच नेचुरल फ्लेवर रहित योगर्ट लें और इसे वैजाइना के बाहरी हिस्से पर रगड़ें।
- अब इसे बिना धुले कुछ देर अपने आप सूखने दें और फिर कुछ घंटो बाद धोएं।
- समस्या ज्यादा हो तो दिन में 2-3 बार इस प्रक्रिया को अपनाएं।
- इसके अलावा रोजाना एक कटोरी योगर्ट का सेवन भी करें।
- सेज की पत्तियों से लगभग एक लीटर अर्क तैयार कर लें और उससे वैजाइना के उपरी हिस्से को साफ़ करें।
- जब जक जलन और दुर्गंध से राहत ना मिल जाए रोजाना दो बार इसका इस्तेमाल करें।
- सबसे पहले 2-3 लहसुन की कलियां लें और उसे कूट लें।
- अब इसे एक लीटर पानी में डालकर 15 मिनट तक उबालें।
- इस पानी को छान लें।
- अब इस पानी से वैजाइना की सफाई करें।
- एक हफ्ते तक रोजाना रात में इस पानी से वैजाइना को साफ़ करें।
- आधा कप सेब के सिरके में पानी मिलाकर उसके गाढ़ेपन को कम कर लें।
- अब इस पानी से वैजाइना की सफाई करें।
- एक हफ्ते तक रोजाना दिन में दो बार इस पानी से सफाई करें।
- एक चम्मच बेकिंग सोडा
- एक गिलास पानी
- एक चम्मच बेकिंग सोडा को एक गिलास पानी में घोलकर इसे पियें।
- इसके अलावा जल्दी आराम पाने के लिए आधा कप बेकिंग सोडा को गुनगुने पानी में डालें और इससे 5-10 मिनट तक वैजाइना की सफाई करें।
- इस ट्रीटमेंट को एक हफ्ते तक रोजाना अपनाएं।

2 – कैलेंडुला अर्क (Calendula infusion):
कैलेंडुला फूल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक गुण होते हैं जिस वजह से इसके इस्तेमाल से इन्फेक्शन, जलन और तेज दुर्गंध से राहत मिलती है। इसे वैजाइना पर लगाने से डिस्चार्ज से होने वाली जलन और रेडनेस में आराम मिलता है।
कैसे करें इस्तेमाल:
कैलेंडुला के फूलों का अर्क तैयार करें और फिर उसे ठंडा होने दें। अब इस लिक्विड से वैजाइना के बाहरी हिस्सों की दिन में दो बार सफाई करें।

3 - सेज इन्फ्यूजन (Sage infusion) :
इस पौधे में ऐसी क्षमताएं होती है जिससे यह वैजाइनल डिस्चार्ज को कंट्रोल कर देता है साथ ही यह तेज दुर्गंध से भी राहत दिलाता है। सेज की पत्तियों से तैयार अर्क स्किन और बैक्टीरियल इन्फेक्शन की रोकथाम में बहुत असरदार है।
कैसे करें इस्तेमाल:

4 - लहसुन का अर्क:
लहसुन में भी एंटीबायोटिक गुण होते हैं जिस वजह से यह किसी भी तरह के इन्फेक्शन को फैलने से रोकती है। लहसुन में मौजूद कुछ एक्टिव यौगिक वैजाइनल डिस्चार्ज की स्पीड धीमी कर देते हैं साथ ही यीस्ट और बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है।
कैसे करें इस्तेमाल:

5 - सेब का सिरका:
सेब के सिरके में मौजूद नेचुरल एसिड वैजाइनल पीएच को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा ये हेल्दी बैक्टीरिया को पनपने में मदद करते हैं जिससे हानिकारक बैक्टीरिया अपने आप खत्म होने लगते हैं और इन्फेक्शन ज्यादा फ़ैल नहीं पाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल क्षमताएं भी होती हैं जो तेज दुर्गंध से तुरंत निजात दिलाती हैं।
कैसे करें इस्तेमाल :

6- : बेकिंग सोडा
आप इसका इस्तेमाल वैजाइना से आने वाली तेज दुर्गंध को खत्म करने और वैजाइनल डिस्चार्ज से आराम पाने के लिए कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से हेल्दी बैक्टीरिया की तादात बढ़ जाती है और योनि का पीएच लेवल भी नियंत्रित रहता है।
सामग्री :
कैसे करें इस्तेमाल :



Click it and Unblock the Notifications
