Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
आप भी डिप्रेशन से मुक्त हो सकती हैं अगर जम कर खाएंगी फल और सब्जियां
एक नए अध्ययन के अनुसार यदि आप एक महिला हैं और अपना तनाव कम करना चाहती हैं तो अपने आहार में 5-7 बार फल और सब्जियां खाएं।
एक नए अध्ययन के अनुसार यदि आप एक महिला हैं और अपना तनाव कम करना चाहती हैं तो अपने आहार में 5-7 बार फल और सब्जियां खाएं।
इस आदत से मानसिक तनाव होने की संभावना 23 प्रतिशत तक कम हो जाती है। परिणामों से पता चलता है कि वे महिलायें जो दिन में 3-4 बार सब्जियां खाती हैं उनमें तनाव की संभावना 18 प्रतिशत तक कम हो जाती है और वे महिलायें जो दिन में दो बार फल खाती हैं उनमें मानसिक तनाव की संभावना 16 प्रतिशत तक कम हो जाती है।

ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी की डॉक्टरेट की छात्रा और प्रमुख लेखक बिन्ह न्गुयेन के अनुसार, "हमने पाया कि फल और सब्जियां पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए अधिक फायदेमंद होती हैं और महिलाओं को फल और सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।"

हालाँकि केवल फलों के सेवन से तनाव कम करने में कोई सहायता नहीं मिलती और फल और सब्जियों के बहुत अधिक मात्रा में (प्रतिदिन 7 बार से अधिक) सेवन करने से भी तनाव कम करने में कोई सहायता नहीं मिलती।
यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिडनी की मेलोडी डिंग के अनुसार "अध्ययनों से पता चलता है कि प्रतिदिन संतुलित मात्रा में सब्जियों का सेवन करने से भी मानसिक तनाव कम होता है। संतुलित मात्रा में केवल फलों का सेवन करने से मानसिक तनाव कम नहीं होता।"

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल ओपन में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार ऐसे पुरुष और महिलाएं जो प्रतिदिन 3-4 बार सब्जियों का सेवन करते हैं उनमें तनाव का खतरा 12 प्रतिशत तक कम हो जाता है और जो लोग प्रतिदिन 5-7 बार फल और सब्जियों का सेवन करते हैं उनमें मानसिक तनाव की संभावना 14 प्रतिशत तक कम हो जाती है।
इस अध्ययन के लिए टीम ने 45 वर्ष और इससे अधिक उम्र के 60,000 से अधिक लोगों शामिल किया और प्रतिभागियों के फल और सब्जी के सेवन की मात्रा, जीवनशैली के कारकों और मनोवैज्ञानिक समस्याओं को मापा गया।
--आईएएनएस
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
