Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया एक दुर्लभ लेकिन गंभीर आनुवंशिक रक्त विकार है, जिसमें शरीर की रक्त जमाने (clotting) की क्षमता प्रभावित हो जाती है। सामान्य परिस्थितियों में जब हमें चोट लगती है तो शरीर में मौजूद क्लॉटिंग फैक्टर्स खून को जमाकर रक्तस्राव को रोक देते हैं, लेकिन हीमोफीलिया में इनमें से कुछ जरूरी क्लॉटिंग फैक्टर्स की कमी होती है। इसी वजह से मरीजों में खून बहने की समस्या सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा देर तक चलती है या कभी-कभी बिना किसी बाहरी चोट के भी अंदरूनी रक्तस्राव हो सकता है। यही वजह है कि हीमोफीलिया के रोगियों के लिए जरा सी भी चोट लगना खतरनाक साबित हो सकता है। हर साल 17 अप्रैल को विश्व हीमफीलिया दिवस (World Hemophilia Day) मनाया जाता है, ताकि इस खतरनाक बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक किया जा सके। आज इस लेख में गुरुग्राम स्थित नारायणा हॉस्पिटल के कंसलटेंट एंव डायरेक्टर - इंटरनल मेडिसिन, डॉ पी वेंकटा कृष्णन से जानते हैं हीमोफीलिया के कारण, लक्षण और इलाज के बारे में विस्तार से -

क्या होता है हीमोफीलिया? - What Is Hemophilia In Hindi
हीमोफीलिया एक आनुवांशिक बीमारी है, जिसमें शरीर में खून को जमाने वाला जरूरी प्रोटीन यानी क्लॉटिंग फैक्टर, खासकर फैक्टर VIII (8) या फैक्टर IX (9), कम या अनुपस्थित होता है। इसी वजह से चोट लगने पर खून जल्दी नहीं रुकता और ज्यादा समय तक बहता रहता है। कई मामलों में यह समस्या शरीर के अंदर भी हो सकती है, जैसे जोड़ों या मांसपेशियों में ब्लीडिंग होना। यह बीमारी अधिकतर पुरुषों में देखने को मिलती है, जबकि महिलाएं अक्सर इसकी वाहक होती हैं। यह बीमारी अधिकतर मामलों में अनुवांशिक होती है और X-क्रोमोसोम से जुड़ी होने के कारण पुरुषों में अधिक पाई जाती है, जबकि महिलाएं आमतौर पर इसके जीन की कैरियर होती हैं।
हीमोफीलिया के कारण - Causes of Hemophilia In Hindi
मुख्य रूप से हीमोफीलिया का कारण जेनेटिक म्यूटेशन होते हैं, जिसमें शरीर आवश्यक क्लॉटिंग फैक्टर का उत्पादन ठीक से नहीं कर पाता। कुछ दुर्लभ मामलों में यह बीमारी जन्म के बाद भी विकसित हो सकती है, जिसे acquired hemophilia कहा जाता है, जो अक्सर ऑटोइम्यून कारणों या अन्य बीमारियों के कारण होता है। हालांकि, अधिकांश मरीज जन्म से ही इस स्थिति के साथ होते हैं और इसके लक्षण बचपन से ही दिखाई देने लगते हैं।
हीमोफीलिया के लक्षण - Symptoms of Hemophilia In Hindi
हीमोफीलिया के कुछ सामान्य लक्षण हैं -
छोटी सी चोट लगने पर भी खून देर तक बहना
मसूड़ों से रक्तस्राव
शरीर पर बिना कारण नीले या बैंगनी निशान दिखाई देना
जोड़ों में दर्द, सूजन या अकड़न महसूस होना
शरीर के अंदर अचानक ब्लीडिंग होना
सर्जरी या दांत निकलवाने के बाद खून का देर तक न रुकना
हीमोफीलिया का निदान और इलाज - Diagnosis and Treatment of Hemophilia In Hindi
हीमोफीलिया का निदान रक्त परीक्षणों के माध्यम से किया जाता है, जिसमें क्लॉटिंग फैक्टर्स की मात्रा और कार्यक्षमता की जांच की जाती है। इसके अलावा, फैमिली हिस्ट्री भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इलाज की बात करें तो इसका पूरी तरह से स्थायी इलाज अभी उपलब्ध नहीं है, लेकिन आधुनिक चिकित्सा के जरिए इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। सबसे प्रमुख उपचार है क्लॉटिंग फैक्टर रिप्लेसमेंट थेरेपी, जिसमें मरीज को आवश्यक फैक्टर इंजेक्शन के रूप में दिया जाता है ताकि रक्त जमने की प्रक्रिया सामान्य हो सके। इसके अलावा, कुछ मामलों में नॉन-फैक्टर दवाएं और प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट भी दिए जाते हैं ताकि ब्लीडिंग के जोखिम को कम किया जा सके।
हीमोफीलिया के मरीजों के लिए टिप्स - Tips For Hemophilia Patients In Hindi
हीमोफीलिया के मरीजों के लिए जीवनशैली में सावधानी बहुत जरूरी होती है। उन्हें ऐसी गतिविधियों से बचना चाहिए जिनमें चोट लगने का खतरा अधिक हो, जैसे कॉन्टैक्ट स्पोर्ट्स। बच्चों में शुरुआती पहचान और पैरेंट्स की जागरूकता बहुत महत्वपूर्ण है ताकि गंभीर ब्लीडिंग एपिसोड से बचा जा सके। नियमित मेडिकल चेकअप और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज जारी रखना चाहिए। दांतों की देखभाल भी बहुत सावधानी से करनी चाहिए ताकि मसूड़ों से रक्तस्राव न हो। सही समय पर इलाज, जागरूकता और सावधानी के साथ हीमोफीलिया के मरीज सामान्य और बेहतर जीवन जी सकते हैं। मेडिकल विज्ञान में हुई प्रगति के कारण अब इस बीमारी के प्रबंधन में काफी सुधार हुआ है, जिससे मरीजों की जीवन गुणवत्ता पहले की तुलना में बेहतर हो गई है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications