Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
योगा मैट पर फिसलने से बचने के लिए ईजी हैक्स
योगा की सरल और आसान मुद्राएं तब मुश्किल लगने लगती जब योगा करते हुए पसीने के कारण आपकी सही पकड़ नहीं बन पाती। जिस वजह से योगा मैट से आप फिसलने लगते हैं। जिस वजह से आप ठीक तरह योगा नहीं कर पाते हैं।
अगर आप भी डेली योगा करते हैं तोआपको भी बेशक, इस समस्या से झुझना पड़ता होगा। बार-बार योग इसलिए आज हम बोल्डस्काई पर इस आर्टिकल के जरिए आपसे शेयर करने जा रहे हैं ऐसे 4 आसान हैक्स जिनकी मदद से योगा मैट पर पकड़ भी सही बनेगी और बिना किसी परेशानी के आप योगा की सभी आसान आसानी से कर पाएंगे।

मैट पर छिड़के पानी
अगर आपको योगा की मुद्राएं बिना चोट लगे पूरी करनी हैं तो आप मैट पर जरा सा पानी छिड़क दिजिए। लेकिन हां ध्यान रखें कि पानी पूरे मैट पर न छिड़कने, पानी सिर्फ हाथ और पैर रखें जाने वाली जगह पर ही आना चाहिए। पानी की यह आसान ट्रिक आपको पसीने के दौरान भी आसानी से योगा पूरा करने में मदद करेगी।

लगाएं लिक्विड चॉक
इन दिनों बाजार में बहुत तरह के लिक्विड चॉक मिल रहें हैं, जिनकी मदद से आप बिना किसी परेशान के योग की मुद्राएं पूरी कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको थोड़ी लिक्विड चॉक हाथ और पैर पर योगा शुरू करने से पहले लगानी होगी, ताकि आपका बैलेंस सही तरीके से बन सके। यह चॉक पूरी तरह से सुरक्षित है और इसे लगाना भी बहुत आसान है।

पहने कॉटन मौजें और दस्ताने
हाथों और पैरों में योगा के दौरान पसीना आना आम बात है, इससे बचा नहीं जा सकता। लेकिन हां पैरों में कॉटन मौजें और हाथों में कॉटन दस्ताने पहनकर इस समस्या का निदान निकाला जा सकता है। ऐसा करने से आप आसानी से रबर मैट पर ग्रिप बना सकते हैं।

स्कीडलैस मैट टॉवल
अब तक बताई गई सभी ट्रिक्स के अलावा आप चाहें तो एक बिना फिसलने वाला योगा मैट खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं इस एंटी स्ल्पि योगा मैट के अलावा बाजार में इन दिनों ‘स्कीडलैस मैट टॉवल्स' भी मिल रहें हैं। यह तौलिए बहुत ही पतले होते हैं और इनसे योगा मैट
को कवर दिया जाता है। इसी वजह से पूरा पसीना यह टॉवल सोख जाता है और योगा मुद्राओं के दौरान आपकी ग्रिप बढ़िया तरीके से बनी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
