Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पुराने फर्नीचर की कैसे करें देखभाल

ऐसे बचाएं फर्नीचर को-
1. सूरज- सूरज से निकलने वाली यूवी रेज़ आपके फर्नीचर पर बहुत बुरा असर डालती हैं। इसलिए ध्यान रखें कि कभी भी फर्नीचर को डायरेक्ट सूरज की रौशनी वाली जगह पर न रखें। इससे फर्नीचर की पुरानी या फिर नई की गई पाफलिश खराब हो सकती है। इनको बचाने के लिए अपनी खिड़कियों पर पर्दे लगाएंद्य
2. गर्मी से बचाव- इसके अलावा अपने फर्नीचर को ऐयर कंडीशनर, आग वाली जगह और रेडियेटर से काफी दूर रखें। इन मशीनों से निकलने वाली गर्मी फर्नीचर के जोड़ को कमजोर कर सकती हैं।
3. नमी- हवा में मौजूद नमी आपके फर्नीचर के लिए घातक हो सकती है। कम या ज्यादा नमी आपके फर्नीचर को फैला या बढ़ा सकती है। अगर फर्नीचर फैल गया, तो दरवाजों को खींचना पडे़गा और सारे जोड ढ़ीले पड़ जाएगें। ज्यादा नमी से कीड़े और फंगस लगने के खतरे पैदा होते हैं।
4. कीड़े और दीमक- लकड़ी और चमड़े सबसे ज्यादा कीड़ों और दीमक को न्यौता देते हैं। दीमक जब तक छोटे होते हैं तब तक वह लकड़ी को अंदर ही अंदर से खाते रहते हैं और जब बड़े हो जाते हैं तब वह लकड़ी को खोखला कर देते हैं। इसलिए अगर आपको अपने फर्नीचर को बचाना है तो कैमिकल वाला स्प्रे करें या फिर दवाइयों का प्रयोग करें।
5. सफाई और पॉलिशिंग- फर्नीचर की देखभाल करने के लिए अच्छे वैक्स पॉलिश की जरुरत होती है। पेस्ट वैक्स कई सालों तक टिके रहते हैं। यह नमी और धूल-मिट्टी से आपके फर्नीचर की रक्षा करते हैं। हर साल पर आपको अपने फर्नीचर पर वैक्स वाली पॉलिश करवानी चाहिये।
6. कहीं ले जाते वक्त फर्नीचर की देखरेख- अगर आप अपना घर शिफ्ट कर रहें हैं और अपने फर्नीचर को लाद कर कहीं ले जा रहें हैं तो ध्यान से फर्नीचर के दरवाज़े, ड्रावर और शेल्फ निकाल कर अलग रख दें। उस समय शीशे और कांच के सामानों की देखभाल अच्छे से करनी चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
