Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
नए घर में प्रवेश करने से पहले ध्यान दें इन चीजो पर
यदि आप घर बदल रहे हों या फिर आपने नया घर खरीदा हो और आप उसमें पहली बार प्रवेश करने वाले हों तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। नया घर लेने का आपका महत्वपूर्ण डिसीजन था तो ऐसे में यह आपकी ही जिम्मेदारी बनती है कि वहां पर हर चीज दुरुस्त रहे। आपको यह देखना होगा की वहां पर पानी की व्यवस्था, वेंटिलेशन, पर्दे टांगने के लिये रॉड, या फिर नल ठीक है या नहीं।
यह भी देंखे कि घर में जाते ही पानी की समस्या ना पैदा हो जाए जैसे, पानी की सुविधा 24 घंटे होनी ही चाहिये। आपको नए घर में जाने से किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिये हम आपको कुछ सुझाव देंगे तो ज़रा इन बातों पर ध्यान दीजियेगा।

ध्यान दें इन चीजो पर
1. प्लग प्वाइंट
ठीक से देख लें कि सारे प्लग प्वाइंट ठीक से काम कर रहें हों अगर नहीं कर रहे तो उन्हें तुरंत ठीक करवाएं।
2. पंखे
नए घर में जाने से पहले सारे पंखे, एसी और उनमें लगे रेगुलेटर को ध्यान से चेक करें।
3. ब्लब या ट्यूबलाइट
घर की सभी लाइटें ठीक से कार्य कर रही है या नहीं जरुर चेक करें।
4. लीक करने वाले नल
पाइप और नल में कहीं लीकेज तो नहीं हो रहा है, अगर ऐसा होगा तो सोंचिये कितना पानी बह गया होगा। पानी बहुत कीमती है इसलिये उसे बचाइये।
5. पानी की सप्लाई
भारत में रहने वालों को पानी कभी पूरा नहीं पड़ता तो ऐसे में देख लें कि 24 घंटे पानी की सुविधा हो।
6. पर्दे के रॉड
देखें कि घर की सभी घिड़कियों में पर्दे लगाने के रॉड लगे हों। नहीं तो जब आप घर में प्रवेश करेंगे तो आपको प्राइवेसी की समस्या होगी।
7. वेंटिलेशन
सफाई को ध्यान में रखते हुए देंखे कि घर में खूब सारी घिड़कियां और दरवाजे हों।



Click it and Unblock the Notifications
